8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएए से भारत की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

गरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में गोष्ठी,वक्ताओं ने कहा कि वोटों की राजनीति करने वाले इस अधिनियम के विरोधी,भ्रम फैलाने वाले सच्चे देशभक्त नहीं हो सकते

less than 1 minute read
Google source verification
सीएए से भारत की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

सीएए से भारत की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

अजमेर. अजयमेरू विभाग के प्रचारक धर्मराज ने कहा कि राष्ट्र हित से बढक़र कोई नहीं है। वोटों की राजनीति और निजी स्वार्थ के वशीभूत राष्ट्र हितों की अनदेखी करना गलत है। इसके भविष्य में नतीजे बुरे निकलेंगे। खुलेआम राष्ट्र विरोधी नारे लगाने, हिंसक प्रदर्शन और गुमराह करने वाले निश्चय ही देशभक्त नहीं हो सकते।

देश में बिना किसी वजह नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा हैे। देश के नागरिक इस भ्रम से दूर रहकर देश हित में लिए जा रहे निर्णय में भागीदार बने। धर्मराज रविवार को बिजयनगर में राष्ट्र विचार मंच के तत्वावधान में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।

केन्द्र के फै सले उचित

उन्होंने कहा कि इस कानून में अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है न कि किसी की नागरिकता छीनने का। देश के लोगों को समाज को दूर से देखने की प्रवृत्ति को छोडऩा चाहिए। देश हित में केन्द्र सरकार के निर्णयों का समर्थन कर कदम में कदम मिलाना चाहिए। केन्द्र ने धारा ३७० को हटाकर देश की सुरक्षा में अहम निर्णय किया है। इस फैसले की देश को जरूरत थी। तीन तलाक का विधेयक भी क्रांतिकारी परिवर्तन वाला है।

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेश पारीक ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक को देश हित में बताया। कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र पीपाड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। गोष्ठी से पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। गोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, निजी शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।।