हटेंगे बुल गार्ड
केंद्र सरकार ने चौपहिया वाहनों से बुल गार्ड हटाने को कहा है। मंत्री, अभिनेता, आमजन कारों, जीपों और अन्य वाहनों में बेवजह बुल गार्ड लगाकर घूमते हैं। इसके पीछे दुर्घटना के दौरान वाहन और सवारियों को चोट नहीं पहुंचने का तर्क दिया जाता है। लेकिन बुल गार्ड किसी सूरत में बचाव नहीं करते हैं। इससे कई बार एयर बैग भी नहीं खुल पाते हैं।