12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसई : देश में पांचवें पायदान पर रहा अजमेर रीजन, गुवाहाटी, दिल्ली और नोएडा को छोडकऱ सभी रीजन के नतीजे 99 प्रतिशत

सीबीएसई ने किया दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, गुवाहाटी, दिल्ली और नोएडा रीजन को छोडकऱ सभी रीजन के नतीजे 99 प्रतिशत से अधिक रहे हैं।
2 min read
Google source verification
सीबीएसई : देश में पांचवें पायदान पर रहा अजमेर रीजन, गुवाहाटी, दिल्ली और नोएडा को छोडकऱ सभी रीजन के नतीजे 99 प्रतिशत

सीबीएसई : देश में पांचवें पायदान पर रहा अजमेर रीजन, गुवाहाटी, दिल्ली और नोएडा को छोडकऱ सभी रीजन के नतीजे 99 प्रतिशत

Ajmer अजमेर. सीबीएसई के दसवीं परिणाम में अजमेर रीजन पांचवें पायदान पर रहा है। प्रथम स्थान पर तिरुवनंतपुम, द्वितीय स्थान पर बेंगलूरू और चेन्नई रीजन तीसरे स्थान पर रहा है। गुवाहाटी, दिल्ली और नोएडा रीजन को छोडकऱ सभी रीजन के नतीजे 99 प्रतिशत से अधिक रहे हैं। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने इस बार दसवीं और बारहवीं कीे सालाना परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया था। इसके तहत सीबीएसई ने फार्मूला बनाकर दसवीं का परिणाम तैयार किया है।

रीजन का पृथक ब्यौरा नहीं

अजमेर सहित किसी रीजन में प्रमोट हुए छात्र-छात्राओं के पृथक से परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। इसके अलावा पिछले साल की तरह दसवीं के सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के परिणाम भी जारी नहीं किए हैं। राजस्थान और गुजरात के जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सरकारी स्कूल और निजी स्कूल का भी पृथक-पृथक डाटा जारी नहीं किया गया है। बोर्ड ने विषयवार मेरिट सूची भी जारी नहीं की है। मा्लूम हो कि पिछलेे साल भी अजमेर रीजन 96.93 प्रतिशत परिणाम के साथ देश में पांचवें स्थान पर रहा था।

यूं था पिछले साल रीजन का परिणाम

अजमेर रीजन में पिछले साल छात्राओं का परिणाम 97.88 रहा था। जबकि 2019 में यह 96.99 प्रतिशत रहा था। इसी तरह छात्रों का परिणाम 96.31 और 2019 में 94.24 प्रतिशत था।

परिणाम में देरी का कारण

प्रमोट फार्मूले के चलते स्कूल स्तर की समितियों ने परिणाम तैयार किए। कई स्कूल ने अपने परिणाम सुधारने के लिए बढ़-चढकऱ नम्बर दिए। इसे सीबीएसई ने गंभीर मानते तय फार्मूले के अनुसार परिणाम तैयार करने को कहा।

यूं रहे रीजन के नतीजे (प्रतिशत में)

तिरुवनंतपुरम-99.99 ,बेंगलूरू-99.96, , चेन्नई-99.94, पुणे - 99.92, अजमेर-99.88, पंचकुला-99.77, पटना -99.66, भुवनेश्वर- 99.62, भोपाल-99.97, चंडीगढ़-99.46, देहरादून-99.23, प्रयागराज-99.19, नोएडा-98.78 दिल्ली ईस्ट-97.80 ,दिल्ली वेस्ट-98.74 (पिछले साल 94.25), गुवाहाटी-90.54

अजमेर रीजन

अनुदानित स्कूल-विद्यार्थी: 44, परिणाम-70.45, पिछले साल-95.88
सरकारी स्कूल-विद्यार्थी: 7216, परिणाम-99.88, पिछले साल-80.91

जवाहर नवोदय-विद्यार्थी: 4410, परिणाम-100, पिछले साल-98. 66 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय-विद्यार्थी : 9316, परिणाम-100, पिछले साल-99.23 प्रतिशत

इंडीपेंडेंट स्कूल-विद्यार्थी :100800, परिणाम-99.87, पिछले साल- 99.57 प्रतिशत

राजस्थान का परिणाम

राजस्थान में पंजीकृत छात्र-54414, उत्तीर्ण छात्र-54330, प्रतिशत:99.85

राजस्थान में पंजीकृत छात्राएं-36123, उत्तीर्ण छात्राएं-36099, प्रतिशत: 99.93
कुल विद्यार्थी उत्तीर्ण-90429, कुल परिणाम-99.88

कुल अनुत्तीर्ण-108, छात्र-8 4, छात्राएं-24गुजरात का परिणाम
गुजरात के पंजीकृत छात्र-18809, उत्तीर्ण छात्र-18773, प्रतिशत:99.81

गुजरात के पंजीकृत छात्राएं-12440, उत्तीर्ण छात्राएं-12434, प्रतिशत:99.95
कुल विद्यार्थी उत्तीर्ण-31207, कुल परिणाम-99.81

कुल अनुत्तीर्ण-43, छात्र-37, छात्राएं-6