
CBSE Compartment: 10-12th supplementary exam from 17th july
सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 17 जुलाई से प्रारंभ होंगी। बारहवीं की सभी परीक्षाएं इसी दिन पूरी हो जाएंगी। जबकि दसवीं की विषयवार परीक्षाएं एक सप्ताह तक चलेंगी। संबंधित स्कूल फीस और विद्यार्थियों की सूची 1 से 15 जून तक बगैर विलंब शुल्क ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। जबकि 16 और 17 जून को दो हजार रुपए विलंब शुल्क से फॉर्म अपलोड कर सकेंगे।
अगले साल दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से
अजमेर. सीबीएसई ने साल 2024 की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि साल 2024 में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। इसके आवेदन निर्धारित समय पर भरवाए जाएंगे।
सीबीएसई के दसवीं-बारहवीं के नतीजे 12 मई को जारी हुए थे। इसमें दसवीं और बारहवीं के नतीजे बीते साल के मुकाबले 1 से 5 प्रतिशत तक कम रहे थे। सीबीएसई के बारहवीं में 1.25 लाख तथा दसवीं में 1.10 लाख विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य घोषित किया गया है।
इन रीजन में होगी परीक्षा
अजमेर, दिल्ली ईस्ट, दिल्ली वेस्ट, प्रयागराज, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, भोपाल, देहरादून, चंडीगढ़, पंचकुला, पुणे, बेंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और अन्य
अजमेर में हुआ था बोर्ड का गठन
ब्रिटिशकाल में 19वीं शताब्दी में सीबीएसई (तब यूपी-राजस्थान मेरवाड़ा बोर्ड) का गठन अजमेर में किया गया था। पहले यह सुंदर विलास स्थित भवन में चलता था। बाद में 1939-40 में टोडरमल मार्ग स्थित मौजूदा भवन का शुभारंभ अजमेर-मेरवाड़ा के एजीजी कर्नल ऑगिलवॉय ने किया था। तबसे यह यही संचालित है।
दो राष्ट्रपति कर चुके काम
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन तथा डॉ. शंकरदयाल शर्मा ने भी अजमेर के सीबीएसई कार्यालय में कामकाज किया है। दोनों बोर्ड में अधिकारी रहे हैं। अजमेर दफ्तर में कामकाज की फोटो भी लगी है।
Published on:
30 May 2023 08:07 pm
