
cbse net-jrf
अजमेर
सीबीएसई रविवार को सौ विषयों के लिए नेट-जेआरएफ परीक्षा कराएगा। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।
कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लेक्चरर बनने और फैलोशिप के लिए नेट-जेआरएफ परीक्षा होगी। सीबीएसई इतिहास, राजनीति विज्ञान, क्रिमनोलॉजी, लोक साहित्य, बोडो, समाजशास्त्र, जनसंख्या अध्ययन, गांधी अध्ययन, योग सहित सौ विषयों में परीक्षा कराएगा।
होंगे दो पेपर
सीबीएसई ने नेट-जेआरएफ की पेपर स्कीम में बदलाव किया है। परीक्षा में अब दो पेपर होंगे। दोनों के 100-100 अंक होंगे। पहले पेपर में 50 प्रश्न और दूसरे में 100 करने अनिवार्य होंगे। पहला पेपर सुबह 9.30 से 10.30 और दूसरा सुबह 11 से 1 बजे तक होगा। अब तक इसमें तीन पेपर होते थे। तीसरे पेपर के 150 अंक होते थे। इनमें से विद्यार्थियों को 75 नम्बर के प्रश्न करने जरूरी होते थे। अब तृतीय पेपर को हटा दिया गया है।
नहीं ला सकेंगे कोई सामान
विद्याऐर्थी घड़ी, वॉलेट, पर्स, ज्योमिट्री बॉक्स, मोबाइल, पेजर, केलक्यूलेटर, हेयर पिन, चूड़ी, बैग, वाटर बॉटल, ब्रेसलेट और अन्य सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर के अलावा केंद्राधीक्षक, शिक्षक भी जांच करेंगे।
यह भी पढ़ें
पीटीईटी, बीए/बीएससी बी.एड. प्रवेश पूर्व परीक्षा-2018 के तहत बी.एड कॉलेज के लिए विकल्प भरने जारी हैं। अभ्यर्थी रविवार तक विकल्प भर सकेंगे। पीटीईटी समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थी रविवार तक बीएड कॉलेज के विकल्प ऑनलाइन भर सकेंगे। जो अभ्यर्थी इस वर्ष पीटीईटी में शामिल हुए हैं, वे सभी दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होकर पंजीयन करा सकते हैं।
कॉलेज आवंटन 10 को
प्रो. सारस्वत ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के बाद 10 जुलाई को कॉलेज की आवंटन की सूचना जारी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होंगे उन्हें 10 से 13 जुलाई तक बकाया प्रवेश शुल्क बैंक या ऑनलाइन जमा करवाना होगा। शुल्क जमा कराने के बाद अभ्यर्थी 14 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे।अपवर्ड मूवमेंट आवेदन 15 सेअभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट के ऑनलाइन आवेदन 15 और 16 जुलाई को भर सकेंगे। अपवर्ड मूवमेंट के बाद कॉलेज आवंटन सूचना 17 जुलाई को जारी होगी। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में 19 जुलाई तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
Published on:
7 Jul 2018, 9:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.