29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई: अंक गणना के लिए आवेदन शुरू, कर सकेंगे 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Aug 2018, 10:05 AM IST

marks verification

marks verification

अजमेर.

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने अंक गणना के आवेदन करने प्रारंभ कर दिए हैं। विद्यार्थी 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने मंगलवार को अंकों की गणना के लिए आवेदन किए। विद्यार्थी 17 अगस्त तक 500 रुपए प्रति विषय फीस देकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंकों की गणना के लिए आवेदन 27 और 28 अगस्त तक किए जा सकेंगे। अंक गणना के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही जंची की उत्तर कॉपी की प्रति ले सकेंगे। बारहवीं के विद्यार्थियों को प्रति विषय 700 और दसवीं के विद्यार्थियों को प्रति विषय 500 रुपए फीस देनी होगी। फीस ई-चालान, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से दी जा सकेगी।

पुनर्मूल्यांकन आवेदन 4 से
इसी तरह विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन सुविधा भी मिलेगी। विद्यार्थी 4 और 5 सितम्बर को पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए फीस देनी होगी। विद्यार्थी डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से फीस दे सकेंगे। जंची ही उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही पुनर्मूल्यकांन सुविधा मिलेगी।

मिली आरएएस के पेपर पर आपत्तियां

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 की उत्तरकुंजी पर आपत्ति देने का काम पूरा हो गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग आपत्तियों के निस्तारण में जुटा है। विशेषज्ञ इनकी जांच कर रिपोर्ट देंगे।

आयोग ने 5 अगस्त को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। इसकी उत्तरकुंजी पर 13 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थी। कई अभ्यर्थियों ने निर्धारित शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्तियं दर्ज कराई हैं। अब आयोग इन आपत्तियों पर मिले प्रामाणिक तथ्यों, किताबों, रेफरेंस की जांच में जुट गया है।

सही आपत्तियों पर होगा फैसला
प्रामाणिक तथ्यों के आधार पर जिन प्रश्नों पर आपत्तियां सही मिलेंगी उन पर आयोग को निर्णय लेना होगा। इसका फैसला विशेषज्ञों की राय पर फुल कमीशन करेगा। मालूम हो कि पूर्व वर्षों की आरएएस परीक्षाओं में भी कई प्रश्नों पर आपत्तियां दी गई थी। आयोग को कई प्रश्न डिलीट करने पड़े थे।