30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब college girls को नहीं लगेगा डर, तुरन्त पकड़े जाएंगे मनचले

सामाजिक बदनामी और लोक लिहाज के चलते छात्राएं शिकायतें दर्ज नहीं कराती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 May 2019, 7:50 PM IST

girls college

girls college

अजमेर. प्रदेश के सभी उच्च और तकनीकी शिक्षा कॉलेज के मुख्य द्वार पर कैमरे लगाने जरूरी होंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिविल राइट्स) ने ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इसकी पालना कराने को कहा है।

सरकार और पुलिस प्रशासन गंभीर

प्रदेश में उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के कॉलेज हैं। संभाग और जिला मुख्यालय, उपखंड और कस्बों में कॉलेज संचालित है। कॉलेज छात्राओं के साथ कई बार छेड़छाड़, अभद्रता जैसी घटनाएं होती हैं। इनको लेकर पुलिस में शिकायतें भी दर्ज होती है। लेकिन कई बार सामाजिक बदनामी और लोक लिहाज के चलते छात्राएं शिकायतें दर्ज नहीं कराती है। ऐसी घटनाओं को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन गंभीर है।

शिकायत पेटियां नहीं कारगर
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिविल राइट्स) जंगा श्रीनिवास राव ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि शैक्षिक संस्थानों में शिकायत पेटियां लगी हैं, लेकिन यह कारगर साबित नहीं हो रही। शिकायतें दर्ज कराने वाली छात्राओं को नाम उजागर होने का भय रहता है। लिहाजा प्रदेश के सभी कॉलेज के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने चाहिए।