27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची अजमेर, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में की शिरकत
Play video

video : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची अजमेर, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में की शिरकत

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 20 Sep 2018, 1:29 PM IST

 

अजमेर. अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हासिल करने वाले 3700 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन सुबह राजकीय मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

ईरानी ने मोदी की शुरुआती पढाई, उनकी प्रतिभा के बारे में बताया। मोदी के जीवन में आई परेशानी को समझा। युवाओं को स्किल डवलपमेंट के साथ रोजगार के लिए सस्ते ऋण की व्यवस्था की। निम्बार्क पीठाधीश्वर श्यामशरण महाराज ने कहा राजस्थान में वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ। पाठ्यक्रम में बदलाव हुआ। मैकाले शिक्षा पद्धति ने किया शिक्षा का ह्वास।उन्होंने कहा जो वंदे मातरम् नही बोलेगा उसे देश से बाहर जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में जगद्गुरू निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य का सान्निध्य मिला । विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख वंदना नोगिया, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, पुलिस महानिरीक्षक बीजू जॉर्ज जोसफ एवं जिला कलक्टर आरती डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़