7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैथोलिक समुदाय ने निकाला ख्रीस्त राजा का जुलूस

www.patrika.com/ajmer-news/

less than 1 minute read
Google source verification
christen community people celebrate khrist king festival

कैथोलिक समुदाय ने निकाला ख्रीस्त राजा का जुलूस

अजमेर. प्रभु यीशु तूने ने दुनिया में प्रेम-भाईचारे का पैगाम दिया। खुदाबंद हमें आशीर्वाद प्रदान कर कि हम तेरे बताए मार्ग पर चलें। कुछ ऐसी प्रार्थनाओं के बीच कैथोलिक धर्मावलंबियों ने ख्रीस्त राजा का जुलूस निकाला। शहर में कई जगह जुलूस का स्वागत किया गया।


सेंट पॉल्स स्कूल में बिशप पायस थॉमस डिसूजा की अगुवाई में पवित्र ख्रीस्त की पारम्परिक पूजा अर्चना हुई। इस दौरान बिशप डिसूजा ने कहा कि प्रभु यीशु करुणा, भाईचारे और परस्पर सहयोग के प्रतीक थे। उन्होंने मानव जाति के लिए स्वयं दुख भोगा। शत्रुओं को भी माफ करने वाले यीशु की गरीबों की सेवा और त्याग का संदेश हमें अपनाना चाहिए।

इस दौरान जुलूस प्रार्थनाओं के बीच रवाना हुआ। कैथोलिक धर्मावलम्बी बाइबिल की आयतें और भक्ति गीत गाते साथ चले। जुलूस सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल पहुंचा। वाहन में प्रभु यीशु की फोटो भी रखे गए। पूर्व बिशप इग्नेशियस मेनेजस, फादर कॉसमॉस शेखावत, फादर सुसई मणिक्कम, फादर हैन्ड्री, फादर जोसफ क्रास्ता, फादर रॉबिन, फादर फ्रांसिस, फादर रेमंड, फादर रोनाल्ड लोबो और अन्य पुरोहित भी शामिल हुए।

पूजा-अर्चना के बाद जुलूस मार्टिंडल ब्रिज होकर सेंट फ्रांसिस अस्पताल होते हुए सेंट एन्सलम्स स्कूल परिसर स्थित इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च पहुंचा। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रभु यीशु की फोटोयुक्त फर्रियां लगाई गई। युवाओं ने ट्रेफिक व्यवस्था संभाली। जुलूस में कानाखेड़ी चर्च, भवानीखेड़ा, हाथीखेड़ा, मदार चर्च, करुणालय, परबतपुरा चर्च, लाडपुरा, नर्बदखेड़ा चर्च सहित सोफिया कॉलेज, सोफिया सीनियर सेकंडरी स्कूल, सोफिया भट्टा स्कूल, सेंट पॉल्स ब्यावर, सेंट पॉल्स बिजयनगर, सेंट एन्सलम्स और अन्य स्कूल के फादर, सिस्टर्स और कैथोलिक धर्मावलंबी शामिल हुए।