30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज की क्लास में पहला कदम, स्टूडेंट्स के खिल उठे चेहरे

टीचर्स ने उन्हें नियम-कायदे समझाए। विभिन्न स्कूल से आए स्टूडेंट्स में आपस में दोस्ती हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Jul 2018, 10:11 AM IST

college class

college class

अजमेर

सरकारी और निजी कॉलेज में दाखिलों का दौर जारी है। मंगलवार को स्टूडेंट्स ने पहली बार क्लास में कदम रखा। अब तक स्कूल में सख्त अनुशासन में रहे स्टूडेंट्स कॉलेज की पहली क्लास में जाते ही खिल उठे। नए दोस्त बनाने के अलावा सीनियर से मुलाकात हुई। टीचर्स ने भी उनका परिचय पूछा।

सोमवार को प्रथम वर्ष कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। मंगलवार से सभी कॉलेज में कक्षाएं लगनी शुरू हो गई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय और अन्य कॉलेज में पहले दिन क्लास में कम स्टूडेंट पहुंचे। लेकिन क्लास का पहला दिन स्टूडेंट्स के लिए खास रहा। टीचर्स ने उन्हें नियम-कायदे समझाए। विभिन्न स्कूल से आए स्टूडेंट्स में आपस में दोस्ती हुई।

दाखिलों का दौर जारी
कॉलेज में प्रथम वर्ष कला, वाणिज्य, विज्ञान के नियमित और सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में दाखिलों का काम जारी है। कॉलेज शिक्षा निदेशालय के कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची जारी हुई। मंगलवार से श्रेणीवार रिक्त स्थान के लिए पुन: ऑनलाइन आवदेन भरने शुरू होंगे। इसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई होगी।

प्राप्त आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 17 जुलाई को होगा। रिक्त स्थानों के लिए अंतरिम वरीयता सूची/प्रतीक्षा सूची 18 जुलाई को जारी होगी। अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्रों की जांच और ई-मित्र पर 21 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे। प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची 23 जुलाई को जारी होगी।

यह भी पढ़ें खबर....
एनॉटमी का परिणाम जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य एनॉटमी की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की है। सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य एनॉटमी-2015-16 की भर्ती के तहत 5 से 9 दिसम्बर 2016 को साक्षात्कार कराने के बाद परिणाम घोषित किया गया। इसको लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्ष 2017 में याचिका दायर की गई। न्यायालय के आदेश पर सरकार ने आयोग को तीन पदों का वर्गीकरण जारी किया। इसके आधार पर आयोग ने नवीन वर्गीकरण के आधार पर संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की है। संशोधित सूची और विस्तृत सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।