मुख्यमंत्री से मिले गुर्जर समाज के प्रतिनिधि
अजमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर (CM Visit Ajmer) आगमन पर गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि म्हांका 5 परसेंट आरक्षण से छेड़छाड़ मत करज्यो साब।ज्ञात हो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर आगमन पर गुर्जर समाज की ओर से ज्ञापन व कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन की सूचना से रविवार को प्रशासनिक अमल में हडक़म्प मच गया था। पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने की मांग रखी।
Read More: मुख्यमंत्री ने रिमोट से किया विकास कौशल केंद्रों का उद्घाटन
देव सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अजमेर यात्रा के दौरान गुर्जर समाज को अति पिछड़ा वर्ग में दिए गए आरक्षण से छेड़छाड़ की बात पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रतिनिधियों ने देव सेना के अध्यक्ष सांवरलाल गुर्जर, उगमाराम गुर्जर ने दूरभाष पर वार्ता कर प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया।
Read More: अजमेर ग्रामीण में 41, श्रीनगर में 25, पीसांगन में 24 ग्राम पंचायतें
अजमेर. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 21 वीं सदी में भी महिलाओं को घूंघट में देखना पीड़ादायक है। यह एकतरह से उनके लिए कैद है। जब विदेशों में महिलाएं स्वतंत्रता से रह सकती हैं, तो हमारे यहां क्या समस्या है। बच्चे ही महिलाओं को समझाकर, शिक्षित कर घूंघट से निजात दिला सकते हैं। यह बात उन्होंने अजमेर के जवाहर रंगमंच पर आयोजित बाल संगम कार्यक्रम में कही।
Read More : Ashok Gehlot in ajmer: मोबाइल का सही इस्तेमाल करें बच्चे, यह ला सकता है क्रांति
हटाएं घूंघट प्रथा को
गहलोत ने कहा कि महिलाओं के लिए घूंघट कैद है। विदेशी मुल्कों में घूंघट देखा है क्या आपने। मां, बहन, भाभी को घूंघट में कैद रखते हैं। एक महिला पुरुष के बराबर है। राजीव गांधी ने 74 पंचायती राज संस्था का अधिकार दिया है। जब वोट दे सकती हैं, राष्ट्रपति, प्रधानंमत्री बन सकती हैं।