17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Cold December: बर्फीली हवा और ठंड छुड़ा रही कंपकंपी

इन दिनों सर्दी के तेवर तीखे हो चुके हैं। देर शाम अब लोग हवा में ठंडक होने के कारण घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

Google source verification

अजमेर. मार्गशीर्ष में कड़ाके की ठंड (cold weather) का कंपकंपी छुड़ाना जारी है। मंगलवार सुबह से शीतलहर ने सिहरा रही है। खुलकर धूप (sun shine) निकलने के बाद भी गलन से बनी हुई है। न्यूतनम तापमान लुढकऱ 9 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार के मुकाबले पारे में 1 डिग्री की गिरावट और आ चुकी है।

Read More: Shamefull: महिलाएं नहीं सुरक्षित, गंदी करतूत से कर रहे शर्मसार

पहाड़ी इलाकों में हिमपात (snow fall) का असर राजस्थान (rajasthan) और अजमेर (ajmer) पर भी दिखा है। बर्फीली हवाओं (cold breeze) ने मंगलवार सुबह धुजाए रखा। नलों का पानी बर्फ सा महसूस हुआ। सूरज निकलने तक कंपकंपाहट बनी रही। धूप निकलने के बाद भी लोगों को खास राहत नहीं मिली है। लोगों का वक्त धूप में ही बीत रहा है।

मौसम में गलन बढ़ गई है। इन दिनों सर्दी के तेवर तीखे हो चुके हैं। देर शाम अब लोग हवा में ठंडक होने के कारण घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री के असापास बना हुआ है।

Read More: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी……. देखिए वीडियो

पिछले दिनों में तापमान

6-दिसंबर-10.5
7-दिसंबर-11.5

8-दिसंबर-9.7
9 दिसंबर-9.5

Read More: Christian Society : मसीह समाज ने मनाया माता मरियम का पर्व…………… देखिए वीडियो

हो जाएं तैयार, 563 उप निरीक्षक बनेंगे पुलिस निरीक्षक

अजमेर. प्रदेश में 563 उप निरीक्षक को पदोन्नत कर पुलिस निरीक्षक बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा बुधवार और गुरुवार को जयपुर में होगी। पुलिस महकमे में शैक्षिक पात्रता और सेवाकाल अनुभव के आधार पर प्रत्येक वर्ग में पदोन्नति होती है। 2019-20 में 563 उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर पुलिस निरीक्षक बनाया जाएगा। विभागीय पदोन्नति परीक्षा राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में होगी। बुधवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रथम पेपर होगा। इसी तरह गुरुवार को सुबह 9 से 12 बजे तक द्वितीय पेपर होगा। इसमें अजमेर सहित जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर और अन्य रेंज के उप निरीक्षक शामिल होंगे।

Read More: crop news : अजमेर जिले में चने की रिकॉर्ड बुवाई

मिले 162 कनिष्ठ सहायक
पुलिस मुख्यालय ने मृतक अधिकारी/कर्मचारी के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की है। इससे विभिन्न रेंज में 162 कनिष्ठ सहायक मिले हैं। इनकी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।