
अजमेर/पुष्कर।
पुष्कर की बांगड़ तिराहे के पास स्थित एक होटल में 4 दिसंबर को कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा पुरानी फोटो के आधार पर ब्लैकमेलिंग करके सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीडि़त छात्रा की ओर से अजमेर के सिविल लाइन थाने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही उप अधीक्षक उत्तर जैनेंद्र कुमार ने जांच शुरू कर दी है। पत्रिका टीवी से बात करते हुए जांच अधिकारी उप अधीक्षक जिनेंद्र कुमार ने बताया कि अजमेर में कॉलेज में पढऩे वाली एक छात्रा ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि अजमेर के ही जीतू काकरिया एवं जीतू शुकरिया नामक दो युवकों ने पुरानी फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए मोटरसाइकिल पर बिठाकर पुष्कर लेकर आए। यहां पर खुश बांगड़ तिराहे के पास एक होटल में लाकर दोनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।
जांच के दौरान यह भी तथ्य सामने आया है कि पीडि़ता के जीतू काकरिया के साथ नाबालिक समय से ही अच्छी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर जीतू कांवरिया ने पीडि़ता की कई फोटो खींच ली, उन्हीं फोटोज के आधार पर वह ब्लैकमेल कर रहा था। फिलहाल घटना स्थल की तस्दीक कर ली गई है तथा बयानों एवं जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह कहना है जांच अधिकारी उप अधीक्षक उत्तर अजमेर जिनेंद्र सिंह का।
घटना स्थल की तस्दीक करते समय होटल की देखरेख कर रहे युवक ने बताया कि दो युवक किसी परिचित बीजू रेगर के माध्यम से होटल में चाय कॉफी लेने के लिए आए थे या कुछ समय के लिए आराम करने के बहाने कमरे में गए थे और करीब 25 मिनट रुके थे।
Updated on:
5 Jan 2019, 4:14 PM IST
Published on:
5 Jan 2019, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.