29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

College Education: 13 जुलाई को राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा

College Education: सत्र 2018-19 में अध्ययनरत और 2019-20 में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Jul 2019, 8:14 AM IST

gk exam in colleges

mu

अजमेर

प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेज में 13 जुलाई को राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा होगी। इसमें मौजूदा सत्र में अध्ययनरत और पिछले सत्र में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ के अनुसार राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा सभी सरकारी कॉलेज में होगी। सत्र 2018-19 में अध्ययनरत और 2019-20 में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले सकेंगे। कॉलेज स्तर पर परीक्षा के लिए पंजीयन का काम जारी है। विद्यार्थी नि:शुल्क पंजीयन करा सकेंगे।

करें खेल संसाधनों का विकास
निदेशालय ने सभी कॉलेज को खेल संसाधनों का विकास करने को कहा है। कॉलेज खेल मैदान तैयार करने के साथ खेलकूद सामान करीद सकेंगे।

read more: स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन अगस्त में , दिखेंगे कई चुनावी रंग

कॉलेज में शुरू हुई अंतर सदन गतिविधियां
सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल की तर्ज पर अब कॉलेज में भी सदन व्यवस्था (हाउस सिस्टम) शुरू हो गया है। विद्यार्थियों के लिए अंतर सदन गतिविधियों का आगाज हुआ। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के महाराणा प्रताप ऑडिटेरियम में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. एम.एल. अग्रवाल ने कहा कि अंतर सदन गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। शैक्षिक के साथ सह शैक्षिक गतिविधियां उनके कॅरियर को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।

सभी गतिविधियों के लिए हाउस मेंटर बनाए गए हैं। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने 13 जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की जानकारी भी दी। इसके अलावा गेम्स पवेलियन में रविवार सुबह 8 बजे स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम भी होगा। संचालन डॉ. रेणु पूनिया और डॉ. मंजुला मिश्रा ने किया।

read more: RPSC: प्री-लिटिगेशन कमेटी ने किया 46 केस का निस्तारण