
शहर में चोर गिरोह बेखौफ है। क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने बीते छह महीने में एक ही घर में तीसरी बार चोरी को अंजाम दिया। इस मर्तबा चोर दीवार में सेंध लगा भीतर दाखिल हुए। पुलिस ने भी रस्मी तौर पर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद तलाश शुरू कर दी।
माकड़वाली रोड जी-ब्लॉक निवासी संजय सोनी ने बताया कि गांधीनगर गली नम्बर - 2 स्थित उसके पुराने मकान के पीछे की दीवार में छेद बनाकर चोर वारदात अंजाम दे गए। मकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। चोर अलमारी में रखे कीमती कपड़े, सूट, घड़ी, पानी की मोटर आदि चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। क्रिश्चियन गंज थाने से एएसआई धर्मपाल सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
संजय सोनी ने बताया कि मकान के पीछे दीवार में लगाई सेंध इतनी छोटा है कि उसमें सिर्फ बच्चा ही दाखिल हो सकता है। सोनी ने बताया कि इसी मकान में 6 महीने में तीसरी और बीते 30 दिनों में दूसरी मर्तबा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे पूर्व चोर गिरोह ने 29 जून 2023 को मकान के ताले तोड़कर लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी की थी। जिसका सुराग भी नहीं लग सका है। चोर गैंग ने गत 10 जनवरी और अब 10 फरवरी की रात को फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
संजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले हुई दो चोरियों में चार बाल अपचारियों को निरुद्ध करने के साथ चोरी का माल खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया था। लेकिन बरामदगी के नाम पर पुलिस कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है। चोर फिर दो लाख कीमत का माल समेट ले गए। सोनी ने बताया कि 200 मीटर दूरी पर उनका दूसरा मकान है। जहां वह माता-पिता के साथ रहता है। संभवत: चोर गिरोह ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। बता दें आपको कि इससे पहले चोर गैंग पहली मर्तबा 40 लाख रुपए कीमत के जेवर और नकदी ले गए थे।
Published on:
12 Feb 2024 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
