अजमेर.कांग्रेस ने सेना का उपयोग कभी भी राजनीतिक तौर पर नहीं किया है। कांग्रेस शासन में 13 बार सर्जिकल स्ट्राईक हुई लेकिन कभी भी उसका बखान नहीं किया। मोदी सरकार के समय मात्र दो बार हुई सर्जिकल स्ट्राईक को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अजमेर में पत्रकारों से कही। वह आज यहां उर्स मेले में ख्वाजा साहब की दरगाह में राहुल गांधी की ओर से भेजी चादर पेश करने यहां पहुंचे थे।
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में मिशन 25 को लेकर चल रहे हैं। जनता का विश्वास हमारे साथ हैं। कुशासन का अंत होगा। देश भर में जुमले बाजी हो रही कब तक जनता सहन करेगी। मोदी सरकार को 31 प्रतिशत मत ही मिले थे 69 प्रतिशत खिलाफ पड़े। लेकिन लोकतंत्र है। उन्हें दिल बड़ा रखना चाहिए। 56 इंच का सीना कहा तो उतना रखना चाहिए प्रेम मोहब्बत की बात करते सबको साथ लेकर चलते तो देश का नक्शा दूसरा होता। मोदी आए तो 10 साल भूल जाओ लेकिन पांच साल में जुमले बाजी हुई। एक रुपया ब्लैक मनी नहीं आया। 15 लाख खाते में 2 करोड़ रुपए को रोजगार, महंगाई बढ़ती गई। मेक इन इंडिया कागजों में रहे। एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी। एक गांव गोद लेंगे सांसद वह योजना फेल रही। लंबी फेहरिस्त है सरकार निक्कमी साबित हुई। एस ऐ पीएम कामयाब नहीं धर्म व राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति की यानि कोई दूसरा कोई राष्ट्रवादी नहीं है। मोदी व शाह ही राष्ट्रवादी है।
हिंदू वहीं होगा जो बीजेपी का फार्म भरेगा वह राष्ट्रवादी होगा। इन्हें तो बॉलीवुड का एक्टर होना चाहिए। खूब एक्टिंग करते हैं प्यार मोहब्बत की बातें करते हेैं लोग खुश होते हैं। फिल्मों में सच्चाई नहीं होती। वह मोदी उस भूमिका में आते। मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप मे कामयाब नहीं मानता। इंदिरा गांधी ने दुश्मन देश पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए कभी कांग्रेस ने बात नहीं की। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया। बांग्लादेश बनाया कभी इनके मुंह से बात नहीं निकलती। जान गंवा दी। नेहरू 12 साल तक जेल में बंद रहे। सोशल मीडिया में भाजपा दुष्प्रचार करते रहे। पांच हजार लोगोंं की भीड़ दुष्प्रचार करने का काम करते हें। सरदार पटेल ने आरएसएस पर बैन लगाया कि राजनीति में भाग नहीं लेंगे केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे लेकिन उनकी विरासत चुरा ली गई। सेना का उपयोग राजनीति नहीं किया कांग्रेस शासन में 15 बार सर्जिकल स्ट्राईक की। नए पीएम बने इसरों में गए तो ऐसे जाहिर किया कि जैसे पहली बार उपग्रह छोड़ा गया। इंदिरा गांधी को 35 साल लगे इसरो बनाने में। 100 उपग्रह छोड़े जा रहे हैं यह उपलब्धि अभी की नहीं है। देश में दो चेहरे मोदी जी व अमित शाह जी देश में राज कर रहे हैं। यह लोकतंत्र, देश व संविधान खतरे मेंं है। किसान आत्महत्या कर रहे हेैं। रोजगार, महंगाई समस्या है। घृणा व नफरत का माहौल, हत्याएं हो रही हैं। देशवासी इस बात को समझना होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी दुश्मनी नहीं है। लड़ाई विचारधारा की है। हम बीजेपी मुक्त भारत नहीं बनाएंगे। नीतियां व कार्यक्रम बताएं। चुनाव में इश्यू बेस राजनीति हो। जो वादे नहीं निभा पाए उसे स्पष्ट करें। आगे क्या करेेंंगे। मोदी कांग्रेस व राहुल गांधी के खानदान को बदनाम करने में लगे हें। राहुल गांधी एनडीए व मोदी का मुकाबला कर रहा है। राफेल मुद्दे का जवाब नहीं है। 500 करोड़ के विमान के तीन गुना दाम कैसे बढ़ गए। खरीदारी रक्षा मंत्रालय की क्या स्थिति है। मीडिया दबाव में है देश के हालात को समझना पड़ेगा। कांग्रेसजन की जिम्मेदारी है। जनता को कन्वींस कर पाते हैं तो यह हमारी चूक है। देश की मीडिया प्रिंट,इलैक्ट्रानिक दबाव में है। इडी, आयकर का छापा नहीं पड़ जाए। सही बात बता नहीं पा रहा। एक तरफा कांग्रेसियों की जनता मीडिया हाउस दबाव में है।