बाजारों में बंद हैं दुकानें
पृथ्वीराज मार्ग, खाईलैंड, मदार गेट, नसीराबाद रोड, आदर्श नगर, कांकरदा-भूणाबाय, श्रीनगर रोड, स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में कूलर-एसी कारोबारियों के शोरूम-दुकानें हैं। यह दुकानें वीकेंड कफ्र्यू, लॉकडाउन के चलते पिछले एक महीने से बंद हैं। हालांकि बड़े कारोबारियों के परबतपुरा, गेगल और अन्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम हैं। कई ने गर्मियों का सीजन शुरू होने से पहले लाखों रुपए का माल मंगवाया था, लेकिन इनकी खरीद-फरोख्त, सप्लाई नहीं हो रही है।