
फाइल फोटो: पत्रिका
RPSC Assistant Professor Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत और नई संभावनाएं सामने आई हैं। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले जारी किए गए पदों के वर्गीकरण में बदलाव करते हुए पदों की कुल संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, 18 सितंबर को 30 विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य के कुल 574 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अब कॉलेज शिक्षा विभाग ने इन पदों की संख्या बढ़ाकर 922 कर दी है।
इस प्रकार कुल 348 नए पद जोड़े गए हैं, जिससे विभिन्न विषयों में भर्ती का दायरा और अधिक व्यापक हो गया है। इस संशोधित वर्गीकरण के तहत विषयवार पदों का नया विवरण जारी किया है ताकि सभी अभ्यर्थियों को सही और अद्यतन जानकारी मिल सके। आयोग ने इसके लिए शुद्धि पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं-बारहवीं की पूरक परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हो गई। 16 मई तक चलने वाली परीक्षा में 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड पूरक परीक्षा का टाइम टेबल और प्रवेश पत्र अपलोड कर चुका है। बोर्ड सचिव के अनुसार केंद्राधीक्षकों को मुद्रित केंद्र सामग्री ऑनलाइन भेजी है। इसे वह उपलब्ध आईडी-पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। पूरक परीक्षा के लिए बोर्ड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
Published on:
14 May 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
