26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 साल बाद भी पूर्व सरपंचों से नहीं वसूल सके 9 लाख रुपए

कार्यवाही के लिए संभागीय आयुक्त को भेजा मामला पांच साल के लिए ठहराए जा सकते हैं अयोग ऊंची दर पर सोलर लाइटों की खरीद का मामला

2 min read
Google source verification
Hundreds of villagers benefited from Solar Light Camp

आईटीबीपी द्वारा ग्राम दोरदे एवं कनेली में सिविक एक्शन कार्यक्रम

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर.जिले में छह वर्ष years जिलें सोलर लाइटों solar light के जरिए उजियारा फैलाने में पूर्व जनप्रतिनिधियों sarpanches तथा ग्राम पंचायतों के विकास अधिकारियों ने जम कर चांदी काटी। बाजार से ऊंची दरों खरीद कर जिले में 7 हजार 866 सोलर लाइटें स्थापित की गईं। ऊंची दरों पर हुई खरीद की जाचं हुई तो जिले की 282 में से 108 ग्राम पंचायतों में अनियमितता सामने आई। इन लाइटों की खरीद पर 51 लाख 47 हजार 408 रुपए अधिक खर्च कर भुगतान भी उठा लिया गया। हालांकि अब तक इनमें से 42 लाख 49 हजार 552 रुपए की वसूली हो चुकी है। लेकिन करीब 9 रुपए की वसूली पूर्व सरपंचों तथा विकास अधिकारियों से 6 साल बाद भी नहीं हो सकी। वहीं 2 मामले कोर्ट में चले रहे हैं। पूर्व सरंपचों के खिलाफ पंचयाती राज अधिकनियम की 38 तक कार्यवाही के मामले संभागीय आयुक्त को भेजा गया है। संभागीय आयुक्त द्वारा राशि नहीं जमा करवाने वाले जनप्रतिनिधियों से वसूली की कार्यवाही करने और आगामी पांच साल के लिए चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य ठहराए जा सकते हैं। जिले में 14वें वित्त आयोग एंव राज्य वित्त आयोग पंचम के तहत जिले में हाई मास्ट लाइटें 16,एलईडी लाइट 846 लाइटें लगाई गईं।

विधानसभा में उठा मामला

सोलर लाइटों की खरीद में हुई अनियमितता का मामला विधायक संयम लोढ़ा तथा गुलाबचंद कटारिया विधानसभा में उठ चुके है। सोलर लाइटों की खरीद राज्य में जनवरी 2014 से 30 जून तक खरीदी गई। जिला परिषद अजमेर की ग्राम पंचाचतों 108 ग्राम विकास अधिकारियों एवं 108 जनप्रतिनिधियों को दोषी पाया गया।

यहां मिली अनियमितता

-पंचायत समिति केकड़ी में 1 हजार 170 सोलर लाइटों की खरीद हुई। 23 ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई।
इन पर 7 लाख 83 हजार 829 रुपए अधिक खर्च किए गए। अब तक 6 लाख 59 हजार 103 रुपए वसूल किए गए।

-पंचायत समिति पीसांगन में 1 हजार 8 सोलर लाइटों की खरीद हुई। 19 ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई। इन पर 16 लाख 27 हजार 140 रुपए अधिक खर्च किए गए। अब तक 10 लाख 39 हजार 620 रुपए वसूल किए गए।
-पंचायत समिति जवाजा में 850 सोलर लाइटों की खरीद हुई। 4 ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई। इन पर 4लाख 21 हजार 600 रुपए अधिक खर्च किए गए। अब तक 4 लाख 21 हजार रुपए वसूल किए गए।

-पंचायत समिति श्रीनगर में 762 सोलर लाइटों की खरीद हुई। 29 ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई। इन पर 10 लाख 94 हजार 669 रुपए अधिक खर्च किए गए। अब तक 9 लाख 24 हजार 869 रुपए वसूल किए गए।

-पंचायत समिति गन अराई में 7 हजार 95 सोलर लाइटों की खरीद हुई। 20 ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई। इन पर 7 लाख 24 हजार 155 रुपए अधिक खर्च किए गए। अब तक 7 लाख 47 हजार 55 रुपए वसूल किए गए।

-पंचायत समिति भिनाय में 1 हजार 285 सोलर लाइटों की खरीद हुई। 2 ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई। इन पर 1 लाख 67 हजार रुपए अधिक खर्च किए गए। अब तक 68हजार 200 रुपए रुपए वसूल किए गए।

-जिला परिषद अजमेर में 143 सोलर लाइटें लगाई गई हैं।

यहां शत प्रतिशत वसूली

पंचायत समिति किशनगढ़ में 1 हजार 363 सोलर लाइटों की खरीद हुई। 4 ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई। इन पर 1 लाख 23 हजार 400 रुपए अधिक खर्च किए गए। यह राशि वसूल की जा चुकी है।

read more: अब नहीं बनेगा चिल्ड्रेन पार्क,प्रस्ताव ड्रॉप