10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 50 साल की कानूनी लड़ाई के बाद मिला मकान का कब्जा

– लाखन कोटड़ी चांदी का कुआं स्थित पुरानी हवेली का मामलापुलिस की मौजूदगी में किराएदार को निकाला अजमेर. सिविल न्यायाधीश दक्षिण की अदालत के 50 साल पुराने एक मामले में वादी मकान मालिक को मंगलवार को उसकी संपत्ति का कब्जा मिल गया। वादी मकान मालिक ने किराएदार के खिलाफ 1974 में वाद दायर किया था। हाईकोर्ट […]

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Nov 19, 2024

court news

court news

- लाखन कोटड़ी चांदी का कुआं स्थित पुरानी हवेली का मामलापुलिस की मौजूदगी में किराएदार को निकाला

अजमेर. सिविल न्यायाधीश दक्षिण की अदालत के 50 साल पुराने एक मामले में वादी मकान मालिक को मंगलवार को उसकी संपत्ति का कब्जा मिल गया। वादी मकान मालिक ने किराएदार के खिलाफ 1974 में वाद दायर किया था। हाईकोर्ट तक पहुंचे मामले में अंतत: मकान मालिक की जीत हुई। मंगलवार को कोर्ट नाजिर ने कोर्ट की डिक्री की पालना में पुलिस की मदद से संपत्ति खाली करवाकर मकान मालिक को कब्जा सौंपा।

यह था मामला

वादी मकान मालिक के वकील आयुष गोपालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि अदालत में चांदी का कुआं लाखन कोटड़ी निवासी भंवरी देवी ने उसके स्वामित्व के मकान को खाली कराने के लिए 1974 में अतिरिक्त मुंसिफ पश्चिम (अब सिविल न्यायाधीश दक्षिण) में दीवानी वाद किराएदार पोलू के खिलाफ दायर किया था। प्रकरण में सुनवाई के बाद अदालत ने मकान मालिक के पक्ष में दावा डिक्री कर दिया। किराएदार की अपील सैशन कोर्ट में 2002 में खारिज होने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। जहां 2019 में अपीलार्थी के विरुद्ध खारिज हो गया। इस बीच वादी मकान मालिक ने अदालत में 2014 में डिक्री की पालना के लिए इजराय लगा दी। जिस पर कमला नामक महिला ने आपत्ति दर्ज करा विवादित संपत्ति का 2019 में बेचान होना बताया। जबकि वो संपत्ति बेचना साबित नहीं कर सकी।

कोर्ट नाजिर पहुंचे, सौंपा कब्जा

मंगलवार को अदालत के आदेश के बाद कुर्की कब्जा वारंट लेकर नाजिर राजेश जैन ने वाद ग्रस्त संपत्ति को मामूली विरोध के बीच खाली करवाकर कब्जा मकान मालिक डिक्रीदार गिरधारी को सौंप दिया। इस दौरान पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।