अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu) में सोमवार अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम (आईसीसीसी) में प्रतिभागी विद्यार्थियों (students) ने गायन, वादन और नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तुतियों से दाद पाई। शानदार प्रस्तुतियों के बदौलत सोफिया कॉलेज (Sophia College) प्रथम रहा। जबकि दयानंद कॉलेज (Dayanand College) द्वितीय और मदस विश्वविद्यालय (Mds University) तृतीय रहा।
Read More: mdsu : सांस्कृतिक प्रतियोगिता में Students ने बिखेरे रंग……..देखें वीडियो
अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम (Inter College Cultural Program) में बुधवार को संगीत से जुड़ी स्पर्धाएं हुई। शास्त्रीय गायन (एकल) में देखूं अगर सूरत तेरी…, मीठी रस से भर्योड़ी.. गीत प्रस्तुत किए गए। भारतीय उपशास्त्रीय गायन में आशीष गहलोत ने लोग कहते हैं… भारतीय समूह गायन में भूमिका रंगा एवं टीम ने धरती धोरां री….गीत पेश किया।
Read More: Nobel Prize Day 2019: ब्यावर में तिब्बती लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया Nobel Prize Day
शास्त्रीय वादन एकल, शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य) पर सुर-ताल की सरिता बहाई। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, शास्त्रीय और फ्यूजन म्यूजिक पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष (Student union president) रामेश्वर छाबा ने स्वागत किया। प्रो.शिवदयाल सिंह, प्रो. ऋतु माथुर, प्रो. सुभाष चंद्र, डॉ. आशीष पारीक अन्य मौजूद रहे।
Read More: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी……. देखिए वीडियो