
pushkar lake
पुष्कर
सरोवर में बीसलपुर का पानी नहीं डालने से नाराज पुरोहितों ने एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा के समक्ष विरोध जताया। एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा पत्नी सहित पुरूषोत्तम मास का पुष्कर पूजन करने आए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुरोहित ब्रद्री घाट पर एडीए अध्यक्ष हेड़ा को पुष्कर सरोवर के गिरते जलस्तर की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान पुरोहितों ने एडीए स्तर पर पूर्व जिला कलक्टर गौरव गोयल स्तर पर स्वीकृत किए गए टयूबवैल लगाने की मांग की।
एडीए अध्यक्ष हेड़ा ने 10 टयूबवैल लगाने को लेकर जलदाय विभाग से वर्तमान में चल रहे टयूबवैलो से पानी की आवक तथा टयूवैलों से आन्तरिक जल मिलने की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन नहीं मिली है। बाद में एडीए अध्यक्ष हेड़ा ने इस बारे में जिला कलक्टर से बात करके हल निकालने का आश्वासन दिया। तब जाकर पुरोहित शंात हो पाए।
गंदगी देखकर हैरान हेड़ा-
पुष्कर सरोवर के घाट पर गंदगी देखकर एडीए अध्यक्ष हेड़ा ने चिंता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पूछा कि सत्ता व संगठन कहां पर है तो पुरोहितों ने चुटकी लेते हुए कहा कि संगठन वार्ड चुनाव में व्यस्त है।
सरोवर का जलस्तर घटना चिंता का विषय है इस बारे में जिला कलक्टर से बात करते समस्या का हल निकालने का प्रयास करूंगा।
शिव शंकर हेडा़, अध्यक्ष एडीए, अजमेर
रैली निकाल दिया जलस्वावलम्बन का संदेश
नगर पालिका ने जल के उपयोग व बचत की जन जागृति को लेकर कस्बे के मुख्य बाजार तक रैली निकाली। ईओ विकास कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में महिलाओं ने जल स्वावलम्बन की जागृति को लेकर रेली निकालकर जल बचाने तथा दुरूपयोग नहीं करने का संदेश दिया। रैली मुख्यबाजार से होकर जयपुर घाट पहुंची। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
50 वांं अखंड रामायण पाठ शुरू
पुष्कर. वराह घाट पर श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ के तत्वावधान में रामचरित मानस का अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। विश्व बन्धुत्व की भावना के साथ यह आयोजन 50वीं बार हो रहा है।
सुबह 9 बजे भगवान रघुनाथ की बैण्डबाजों के साथ समारोह पूर्वक सवारी निकाली गई। सांय 6 बजे मुख्य यजमान की ओर सपत्नीक रामदरबार की मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। इसके बाद रामचरित मानस अखंड पाठ शुरू हुआ। रात्रि 10 बजे राम जन्मोत्सव मनाया गया। नवखंडीय हनुमान मंदिर राम सखा आश्रम के महंत नन्दराम सहित अन्य उपस्थित थे। रविवार को एकादशी पर सुबह 10 बजे सुन्दरकांड का संगीतमय पाठ होगा। रात्रि 9 बजे समापन व आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।
Published on:
10 Jun 2018 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
