ऋषि निर्वाण दिवस नगर नगर आर्य समाजके हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार के परिसर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ के साथ भजन एवं प्रवचन आदि हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मोहन चंद जी आर्य के ब्रह्मत्व में यज्ञ से हुई।
इसके बाद आदर्श त्यागी और सत्यप्रकाश पुरोहित ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। रेखा गुप्ता ने ‘ दयानंद देव वेदों का उजाला लेके आए थे , करों में’ ओम की पावन पताका लेके आए थे’ भजन प्रस्तुत किया। इससे श्रोता ऋषि भक्ति में सराबोर हो गए।ढोलक पर संगीत विशेषज्ञ मोहन चंद आर्य की जुगलबंदी ने समां बांध दिया।मुकेश आर्य ने ए ऋषि तूने हमें जगा दिया’ भजन के माध्यम से ऋषि महिमा का गुणगान किया। सुंदर भजन गायन से उन्होंने सभी को भाव विभोर कर दिया। चांद जी भटनागर ने शांति पाठ कराया।संचालन डॉक्टर मृतुंजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा, मुकेश कुमार माहेश्वरी, जयदेव सोमानी तथा मुकेश हलदानिया सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।