30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्क में पेड़ पर लटकी थी लाश, देखते ही लोगों के उड़े होश

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Feb 2019, 9:18 AM IST

dead body found

dead body found

अजमेर.

हरिभाऊ उपाध्यायनगर क्षेत्र मेंएक युवक का शव पार्क में लगे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सिनेवल्र्ड सिनेमा हॉल के पास पार्क में खरंज के पेड़ पर 30 से 35 साल उम्र के युवक के शॉल के बनाए फंदे पर लटकने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव फंदे से उतार पहचान का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

बीस दिन से था यहां
सहायक उप निरीक्षक कुन्दन सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि युवक करीब दो-तीन सप्ताह से क्षेत्र में खानाबदोश जिन्दगी बसर कर रहा था। वह यहां शराब के ठेके और ढाबे पर काम कर गुजर बसर करता था। वह ठेके पर शराब लेने गया था लेकिन ठेके पर शराब नहीं दी।

नानी रहती है यहां!
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि युवक से जब भी उसके परिवार और घर के बारे में पूछा जाता तो वह अपनी नानी के अजमेर में रहने की बात कहता था। पुलिस को मृतक की जेब से करीब डेढ़ सौ रुपए मिले। इसके अलावा पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। उसने नीला स्वेटर, पीली शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी।