8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें वीडियो…बंद कमरे में मिला महिला का शव, किरायदार पर हत्या का संदेह

वारदात : तोपदड़ा पटेल नगर की वारदात, सिर की चोट से हुई मौत

Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

May 24, 2023

सोमवार रात साढ़े 12 बजे क्लॉक टावर थानाप्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा तोपदड़ा, सुभाष कॉलोनी, राव बस्ती मौके पर पहुंचे। पड़ोसी जितेन्द्र अरोड़ा ने बंद मकान से दुर्गंध की थाने को सूचना दी थी। क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पुलिस ने मकान के चैनल गेट और कमरे का ताला तोड़ा। ताला तोड़ने पर कमरे में मकान मालकिन ललिता कंवर(40) पत्नी स्व. वीरेन्द्रसिंह राव का 3-4 दिन पुराना शव फर्श पर पड़ा मिला। एफएसएल व एमओबी टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतका के बच्चे अलवर, राजगढ़ में अपने ननिहाल में रहते थे। सूचना पर मंगलवार सुबह परिजन और रिश्तेदार अजमेर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

देखें वीडियो...बंद कमरे में मिला महिला का शव, किरायदार पर हत्या का संदेह

हत्या कर लगाए ताले

पड़ताल में सामने आया कि ललिता कंवर के सिर पर भारी-भरकम हथियार से वार किया गया। उससे सिर की हड्डी टूट कर अन्दर धंसी हुई थी। पुलिस को घटनास्थल पर खून भी पड़ा मिला। हत्यारे ने वारदात के बाद ललिता कंवर के कमरे व मैनगेट पर भी ताला जड़ दिया था। पुलिस ने जेठ के बेटे धर्मेन्द्रसिंह की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

देखें वीडियो...बंद कमरे में मिला महिला का शव, किरायदार पर हत्या का संदेह

पांच दिन पहले देखा

पड़ताल में सामने आया कि ललिता कंवर अक्सर अजमेर से बाहर रहती थी। वह सिर्फ दो-तीन माह में किराएदारों से किराया लेने आती थी। कुछ दिन ठहरती और फिर निकल जाती थी। गत 16 मई को उसको पड़ोसियों ने आखिरी बार देखा था। सम्भवत: वह किराया लेने के लिए अजमेर आई थी लेकिन किराए को लेकर किराएदार से बोलचाल हो गई। किराएदार से हुई बोलचाल की आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी थी। पुलिस भी ललिता के मकान में रह रहे किराएदारों से गहनता से पड़ताल में जुटी है।

देखें वीडियो...बंद कमरे में मिला महिला का शव, किरायदार पर हत्या का संदेह

13 साल पहले पति की मौत

ललिता कंवर के पति वीरेन्द्रसिंह की अगस्त 2009 में बीमारी से अकाल मृत्यु हो गई। इससे पहले जून 2009 में ललिता कंवर के जेठ देवेन्द्रसिंह व छह माह बाद जनवरी 2010 में ससुर मदन सिंह राव की अकाल मृत्यु हो गई। छह माह में परिवार के 3 सदस्यों की मृत्यु के बाद ललिता ने अपने दोनों बच्चे कृष्णा उर्फ प्रिन्स और मनीषा को अपने पीहर अलवर, राजगढ़ छोड़ दिया। उसका भी अजमेर-अलवर आना जाना लगा रहा। वह अक्सर किराया लेने अजमेर आती थी।

देखें वीडियो...बंद कमरे में मिला महिला का शव, किरायदार पर हत्या का संदेह

दुर्गंध से हाल बेहाल

पार्षद श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार रात को ललिता के मकान के आसपास रहने वाले लोग बदबू से परेशान हो गए। देर तक चर्चा के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ललिता कंवर के मकान को खोला गया तो कमरे में शव पड़ा मिला।

इनका कहना है…
मृतका के जेठ के बेटे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण में गहनता से पड़ताल की जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
महावीर प्रसाद शर्मा, थानाप्रभारी क्लॉक टावर