11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिया कुमारी ने पोषाहार चखा…बच्चों को दुलारा, सुरक्षा अधिकारियों पर भड़की

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र भुणाबाय में किए गए निरीक्षण के दौरान वितरित किए जाने वाले पोषाहार (दलिया) को भी उप मुख्यमंत्री ने स्वयं चखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।

2 min read
Google source verification
diya_kumari-2.jpg

,,

अजमेर। उपमुख्यमंत्री व महिला बाल विकास विभाग मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को अजमेर प्रवास के दौरान भुणाबाय व प्रताप नगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। भुणाबाय आंगनबाड़ी केन्द्र पर उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित विभाग व जिला प्रशासन ने इंतजाम कर रखे थे। लेकिन इसी बीच वे लोहाखान प्रताप नगर आंगनबाड़ी केंद्र पर औचक निरीक्षण को जा पहुंचीं। जहां उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। उपमुख्यमंत्री के वहां जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन का काफिला भी केंद्र पर पहुंच गया।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र भुणाबाय में किए गए निरीक्षण के दौरान वितरित किए जाने वाले पोषाहार (दलिया) को भी उप मुख्यमंत्री ने स्वयं चखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने बताया कि केन्द्र पर बच्चे खुश नजर आए, भोजन भी संतोषजनक था। बच्चों को लाड प्यार से भोजन कराना अच्छा लगता है। दलिये में पोषक तत्व बढ़ा कर इसे और बेहतर बनाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बगैर सूचना लोहागल प्रताप नगर आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचीं। यहां उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाएं देखने के साथ ही दलिए का भी स्वाद चखा व बच्चों की गतिविधियां व साफ-सफाई आदि के इंतजाम देखे।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में मंत्रियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा गया है। सरकार गुड गवर्नेंस पर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार कल्याणकारी योजना पर अमल कर रही है। सरप्राइज विजिट से वास्तविकता का पता चलता है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कुमारी ने मंगलवार को भुणाबाय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र तथा लोहाखान परियोजना अजमेर शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को प्यार-दुलार किया। बच्चों से प्रफुल्लित मुद्रा में बातचीत की। बच्चे भी उन्हें अपने बीच पाकर खुश दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग तारामति वैष्णव, परियोजना अधिकारी श्रीनगर शैलेन्द्र गुप्ता एवं परियोजना अधिकारी विमलेश डेटानी मौजूद रहीं। उन्होंने यहां पोषाहार एवं शाला पूर्व शिक्षा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता अंजु तुनवाल से जानकारी लेने के साथ ही बच्चों से संवाद किया। गरम पोषाहार रसोई घर में जाकर देखा व गुणवत्ता की जांच भी की गई। बच्चों को टॉफी वितरित की। इसी तरह लोहाखान केन्द्र पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने कविता भी सुनाई।

जयपुर से अजमेर आने पर भुणाबाय आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के बाद उनके सुरक्षा गार्ड उपमुख्यमंत्री के वाहन को भाजपा कार्यालय ले आए। कार्यालय पहंचने पर वह अपने सुरक्षाकर्मियों पर नाराज हुई। उन्हें लोहाखान प्रताप नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाना था। लेकिन उनके काफिले को पार्टी कार्यालय पहुंचा दिया। उनकी नाराजगी को भांपते हुए सुरक्षा कर्मी तुरंत ही वाहन को मोडकर लोहाखान प्रताप नगर आंगनबाड़ी केन्द्र ले गए। निरीक्षण के बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंची जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुईं।