7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देवउठनी ग्यारस 2019: फिर से गूंजेंगी शहनाई और थिरकेंगे बाराती

देवउठनी ग्यारस 2019: विवाह समारोह की धूम आज से देव प्रबोधिनी एकादशी से शुभ कार्यों की पुन: शुरुआत

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Nov 08, 2019

अजमेर. देव प्रबोधिनी एकादशी(Dev Prabodhini Ekadashi) पर शुक्रवार से शुभ कार्यों और वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। चार महीने के बाद अजमेर सहित समूचे जिले में विवाह और अन्य कार्यक्रम होंगे।शुक्रवार से एक बार फिर से शहनाइयां गूंज उठेगी और पिछले 4 माह से रुके मांगलिक कार्यों का विधिवत शुभारंभ होगा।
पारम्परिक मान्यता के मुताबिक प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल दशमी तक देवशयन करते हैं। इस दौरान शुभ कार्य, विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम(maangalik kaaryakram) नहीं होते हैं। कार्तिक माह(kartik month) की देव प्रबोधिनी एकादशी से शुभ कार्यों की पुन: शुरुआत होती है। इसके तहत शुक्रवार से विवाह एवं शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। इसके अलावा कई लोग एकादशी का व्रत रखेंगे। तुलसी विवाह (tulasee vivaah) का आयोजन भी होगा।

Read More: देवउठनी एकादशी : पुष्कर में पहला पंचतीर्थ महास्नान आज ,उमड़ा जन सैलाब

हिंदू समाज की मान्यताओं व परंपराओं के चलते सावन मास की देवशयनी एकादशी(Devshayani Ekadashi) से लेकर कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी तक मांगलिक कार्य निषेध माने जाते हैं। जिसके चलते शादी विवाह जैसे मांगलिक व शुभकार्य नहीं होते हैं।

Read More: Pushkar Fair 2019: पुष्कर में हर्षोल्लास के साथ निकली आध्यात्मिक पदयात्रा