18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ यूं बोले मंत्री देवनानी-नहीं किया आपने कंट्रोल तो हो जाएगा नुकसान

हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1.50 लाख लोग मारे जाते हैं तथा 5 लाख से ज्यादा घायल होते हैं।
2 min read
Google source verification
road safety week in ajmer

road safety week in ajmer

अजमेर। 29 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री देवनानी ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के लिए जागृति रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आह्वान किया कि गति और नियमों का ध्यान रखकर सुरक्षित रूप से वाहन चलाए। सप्ताह के तहत 30 अप्रेल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

युवा ज्यादा होते हैं दुर्घटनाओं के शिकार

रैली सूचना केन्द्र से प्रारम्भ होकर, विभिन्न मार्गों से होती हुई जयपुर रोड स्थित परिवहन विभाग के दफ्तर पहुंची। जिसमें आम सड़क उपयोगकर्ताओं को बताया गया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में 48.06 प्रतिशत वो युवा हैं जिनकी आयु 14-35 वर्ष के मध्य है।

प्रदेश में संख्या १० हजार
देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1.50 लाख लोग मारे जाते हैं तथा 5 लाख से ज्यादा घायल होते हैं। राजस्थान में प्रतिवर्ष लगभग 10000 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं व लगभग 25,000 घायल होते हैं। रोजाना औसतन 28 और देश में लगभग 413 लोग मारे जाते हैं। राजस्थान में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं एनएच 8 एवं जयपुर जिले में होती हैं।

नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

कई सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक किया गया। हिन्दुस्तान जिंक एवं राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की मोबाइल वैन के माध्यम से कई आम सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए वीडियो व ऑडियो से जानकारी दी।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों और आमजन को प्रदर्शनी और विभिन्न माध्यमों से नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह रैली में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विनोद कुमार, जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टहलयानी, एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, यातायात उपअधीक्षक प्रीति चौधरी, शिक्षा उपनिदेशक सीताराम गर्ग, निरीक्षक जयंत शर्मा, नवीन सोगानी आदि मौजूद थे।

हर साल चलता है। सप्ताह
यातायात विभाग, परिहवन विभाग और पुलिस का यह अभियान हर साल चलता है। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के अलावा कई कार्यक्रम होते हैं। सप्ताह बीतने के बाद लोग पुन: अपनी पुरानी आदत में आ जाते हैं।