17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीज पर थाने में सजा उत्सव, महिलाओं ने पुलिस से साझा की समस्याएं

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

Rajasthan

खण्डार. स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के अवसर पर शनिवार को पुलिस थाना परिसर में महिला जनसहभागिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कस्बे की महिलाओं, थाना स्टाफ एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रीति चन्द्रा , पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के पर्यवेक्षण में हुआ। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर थाना परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक रंगोली बनाई और तीज की खुशियां साझा कर आपसी मेलजोल एवं सौहार्द का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद महिलाओं ने मिश्र की बगीची में झूला झूलने का आनंद लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और महिलाओं के बीच संवाद हुआ। महिलाओं ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क, शिकायत एवं एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई। पुलिस एवं महिलाओं के साथ बैठकर संवाद करने से दोनों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।