7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

बैकुंठी यात्रा : 126 वर्षीय महन्त रामकृपाल शरण की बैकुंठी में यूं उमड़े श्रद्धालु- देखें वीडियो

महन्त रामकृपाल शरण की निकाली बैकुंठी दादिया में लक्ष्मण मंदिर के महंत रामकृपालु शरण का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 11, 2020

अजमेर/अरांई. दादिया के लक्ष्मण मंदिर (Laxman Temple) के महंत रामकृपालु शरण की बैकुंठी यात्रा ((bekunthi yatra)में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा(pushpvarsha) की गई। इससे पहले परम्परागत रूप से बैकुंठी सजाई गई। पूजा-अर्चना,अंतिम दर्शन व अन्य रस्मों के बाद शवयात्रा रवाना हुई।

Read More: Winter 2020: उफ्फ ये सितमगर सर्दी……

इसमें दादिया, किशनगढ़, अजमेर, अरांई, नावां, मालपुरा, रूपनगढ़, रलावता,आकोडिय़ा, बालापुरा, बरना, तिहारी, देवपुरी, मंडावरिया, सलेमाबाद, दंबीकलां,खेड़ा गोपालपुरा, झाड़ोल सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक सुरेश टांक, भाजपा नेता विकास चौधरी ने भी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए।

Read More: Pushkar News: फटाफट अंदाज में पढ़ें पुष्कर से जुडी पांच खास खबरें ….

बैकुठी यात्रा मंदिर परिसर से रवाना होकर मुख्य चौराहा होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। यहां संत जवाईराम, सवाईराम और संत बालकृष्णदास ने मुखाग्नि दी। निम्बार्कचार्य पीठ के युवाचार्य श्यामशरण महाराज की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महंत की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। जगद्गुरु ने पूछी थी कुशलक्षेम : श्री लक्ष्मण मंदिर दादिया के शतायु महंत रामकृपालुशरण लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। गत दिनों जगद्गुरु रामानंदाचार्य व रामनरेशाचार्य ने दादिया पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Read More:ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह : 18 दानपेटियां- 19 लाख का चढ़ावा