28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिया कुमारी ने मिशन-25 का दिलाया संकल्प, बोलीं- ‘मोदी की गारंटी पर लगेगी मोहर…’

Diya Kumari Ajmar meeting : उपमुख्यमंत्री व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिया कुमारी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को अजमेर लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति व संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 28 Feb 2024, 1:06 PM IST

diya_kumari_ajmar_meeting.jpg

Diya Kumari News : राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। उपमुख्यमंत्री व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिया कुमारी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को अजमेर लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति व संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में दिया कुमारी ने आगामी लोकसभा चुनाव में राजस्थान में ’मिशन 25’ को पूरा करने का संकल्प कराने के साथ ही भाजपा को जीत दिलवाने की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रदेश भाजपा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। जिसके कारण प्रदेश और देश की जनता मोदी की गारंटी पर मोहर लगाने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के मतदाताओं ने डबल इंजन की सरकार बनाकर मोदी की गारंटी को साकार किया है। हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है। भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का भी प्रचार करना होगा। 2014 से पूर्व पार्टी की सिर्फ 5 प्रदेशों में सरकारें थी और अब 17 प्रदेशों में एनडीए और 12 प्रदेशों में भाजपा की सरकार हैं।

क्लस्टर प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में बनने के बाद कार्यकर्ताओं की दोहरी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाएं। प्रदेश मंत्री और संभाग सहप्रभारी विजेन्द्र पूनिया ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। लोकसभा संयोजक व मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने संगठनात्मक रचना सहित लोकसभा चुनाव में जीत का खाका प्रस्तुत कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक का संचालन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया। बैठक में देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, संभाग सह प्रभारी अंतर सिंह भड़ाना, लोकसभा सह प्रभारी राकेश पाठक, सांसद भागीरथ चौधरी, लोकसभा विस्तारक जय पाल कसाना, धरोहर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, विधायक अनिता भदेल, राम स्वरूप लांबा, शत्रुघ्न गौतम, जिला प्रभारी बीरमदेव सिंह , राकेश पाठक, निकाय प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक धर्मेंद्र गहलोत, मिथिलेश गौतम ओमप्रकाश भड़ाना, महापौर ब्रजलाता हाड़ा मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- लापता छात्र कानोता थाने पहुंचा तो फफक-फफक कर रोया, मौजूद सभी की आंखे हो गई नम

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग