26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियों ने डोटासरा एवं जूली का किया स्वागत

अजमेर

image

Dilip Sharma

Apr 14, 2025

dotasra visite

dotasra visite

रलावता ने नवीन परिसीमन की विसंगतियां बताई

अजमेर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सोमवार को अजमेर आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, राजेश टंडन, शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, राजनारायण आसोपा, शक्ति सिंह रलावता, राजेंद्र वर्मा, अकरम कुरैशी, अहमद हुसैन, वाजिद हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीसीसी सदस्य रलावता ने नगर निगम परिसीमन में निर्धारित मापदंड एवं नियम विरूद्ध परिसीमन की जानकारी दी।

ढोल-ढमाकों के साथ माल्यार्पण

जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित मल्होत्रा ने बताया कि आदर्श नगर थाने के पास युवा कांग्रेस द्वारा मंच बना कर ढोल-झमाके के साथ नेताओं का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष शोएब अख्तर, तिपाशा खींची, कविता कहार, रिषभ पटेल, तोसिफ अहमद, गर्व दत्त शर्मा, फैज अली, इरफान खान आदि शामिल रहे। पीसीसी सदस्य सुनील लारा ने डोटासरा को तस्वीर भेंट कर माल्यार्पण किया।