26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करगिल के अमर शहीदों को विद्यार्थियों ने किया नमन

अजमेर

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

बाटोदा. तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, टिगरिया में शनिवार को करगिल युद्ध के अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की स्मृति में करगिल विजय दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान कांजी बैरवा ने बताया कि 26 जुलाई को रविवार होने के कारण कार्यक्रम एक दिन पूर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर वीर सपूतों को नमन किया। शिक्षक मोहनलाल ढोली ने करगिल विजय और भारतीय सैनिकों की वीरता पर प्रकाश डाला। शिक्षक अर्जुनलाल यादव ने वीर रस की कविता ‘मेरी माटी के लाल’ का पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शिक्षक कालूराम प्रजापत, सिराज खान तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।