
खण्डार. यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्राचार्य मीठालाल राजोरा के नेतृत्व में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों को पौध वितरित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधरोपण तथा उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी रामरूप मीना सहित विद्यालय स्टाफ के मुस्ताक, गिरिराज वशिष्ठ, सत्यनारायण चौधरी, दुष्यंत राठौड़, मुरारीलाल, लाखन तथा प्रयोगशाला सहायक योगेंद्र उपस्थित रहे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से पौधों का संरक्षण कर हरित वातावरण बनाने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को विद्यालय परिसर में सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Updated on:
26 Jul 2026 06:01 am
Published on:
26 Jul 2026 06:01 am
