
drug dealer
अजमेर.
पंचायत राज चुनाव (panchayat raj election) के चलते जिला पुलिस की मादक पदार्थों (illegal drugs) की धरपकड़ जारी है। गेगल थाना पुलिस ने शुक्रवार को 6 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त (marijuana) की चूरी पकड़ी। पुलिल ने बूबानी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गेगल ताना प्रभारी राजेंद्र कमांडो ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) और एडिशनल एसपी किशनसिंह भाटी ने मादक पदार्थ रोकथाम के तहत विशेष टीम गठित की।
शुक्रवार को टीम ने नेशनल हाइवे (national highway) नंबर-8 पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग (vehicle cheking) शुरू की। इस दौरान रीको औद्योगिक क्षेत्र (industrial area) गेगल से बाइक सवार को रुकवाया।
यूं पकड़ा डोडा-पोस्त
पूछताछ में बाइकर की घबराहट बढ़ गई। उसने कट्टे में परचूनी का सामान भरा बताया। शक के आधार पर विशेष टीम (special team) ने जांच की। पुलिस ने बाइक पर कट्टे में 6 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त चूरी बरामद की। पुलिस ने सूंदड़ों का मोहल्ला बूबानी निवासी मदन सिंह रावत (52) पुत्र नाहर सिंह को एनडीपीएस एक्ट (NDPS act) में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मदन सिंह की लम्बे अर्से से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में लिप्तता सामने आई है। मामले की जांच मांगलियावास थाना प्रभारी रामचंद्र कुमावत को सौंपी गई है।
अजमेर बन रहा ड्रग सेंटर, पहुंच रहा घातक नशा
अजमेर जिला धीरे-धीरे ड्रग्स का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। तमाम दावों के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों से जिले में मादक पदार्थ पहुंच रहे हैं। हालांकि पुलिस ने बड़े मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन घातक नशा लोगों को परोसा जा रहा है। तस्करों की निगाहें खासतौर पर युवा पीढ़ी पर है। यूं तो अजमेर में कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी जारी है। दरगाह इलाके के जालियान कब्रिस्तान, तारागढ़ और आसपास के इलाकों में अवैध तस्करी होती रही है।
Published on:
10 Jan 2020 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
