30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत चिकित्सक की करतूत से जान पर बनी

देर रात नशे में धुत चिकित्सक की करतूत से दो युवकों की जान पर बन आई। जहां एक युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 13 Apr 2019, 3:02 AM IST

Drunken doctor accident two bike riders

नशे में धुत चिकित्सक की करतूत से जान पर बनी

मनीष कुमार सिंह

अजमेर. मदार स्थित आरओबी पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने एक के बाद एक दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद जैन समाज के लोग अलवर गेट थाना और अस्पताल में जुट गए। पुलिस ने कार चालक का मेडिकल करवाया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 9 बजे करीब मदार आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) पर तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। वाहनों की टक्कर की आवाज सुनते ही मदार क्षेत्र में रहने वाले जैन समाज के सैकड़ों लोग जुट गए। दुर्घटना में अलग-अलग बाइक पर सवार आम का तालाब निवासी सोनू जैन और बड़लिया निवासी शक्तिसिंह के चोट आई। क्षेत्रवासियों ने कार के चालक एमडी कॉलोनी निवासी डॉ. अनिल दहिया को दबोच लिया। इधर सूचना मिलते ही अलवर गेट थाने से सहायक उप निरीक्षक बुद्धाराम घटनास्थल पर पहुंच गए। राहगीरों ने घायल सोनू व शक्तिसिंह को एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया और डॉ. दहिया को पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद सैकड़ों जैन समाज के लोग अलवर गेट थाने पहुंच गए। पुलिस ने डॉ. दहिया का नशा शराब संबंधित मेडिकल करवाया।

...हां गलती हो गई

अलवर गेट थाने में डॉ. दहिया ने भी अपनी गलती स्वीकार की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डॉ. दहिया नशे की हालत में थे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

सीटी स्कैन मशीन खराब
अलवर गेट थाने में कार्रवाई के बाद जैन समाज के लोग जेएलएन अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सोनू के सिर में गंभीर चोट बताई। चिकित्सकों ने सिर का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने के चलते मरीज को परिजन एम्बुलेंस में निजी लैब लेकर गए।