इस संबंध में व्यापारियों का कहना है कि देश में जरूरत व रोजमर्रा की चीजों को बाहर रखना चाहिए या उनमें कम से कम टैक्स लगाना चाहिए। पहली बार ही ऐसा हो जाता तो सरकार को बार-बार संशोधन करने की जरूरत नहीं पड़ती। पर अब सरकार ने राहत दी है जिससे आमजन व व्यापारियों की परेशानियां कम होने की उम्मीद है। आगामी बजट में सरकार को कुछ और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कमी करनी चाहिए।
विभागों में भी असमंजस की स्थिति है। कर वसूली नहीं हो पा रही। व्यापारी कितना माल ला रहा है इसका अंदाजा सरकार को नहीं हो पा रहा, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।