कम्पनी को कस्टमर केयर सेंटर (सीसीसी) तथा फाल्ट रेक्टीफिकेशन टीम (एफआरटी) के कार्य जिम्मा दिया गया है। एफआरटी डिस्कॉम के तहत आने वाले 14 शहरों में शुरू की गई है। इनमें राजनगर, नाथद्वारा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, बांसवाड़ा, पर्तापुर, चित्तौडगढ़़, निम्बाहेड़ा, कपासन, बड़ी सादड़ी, प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी तथा सलूम्बर शामिल हैं। समारोह में निदेशक (वित्त) एस. एम. माथुर, निदेशक (तकनीकी) के. पी. वर्मा, अभियंता सी. पी. गांधी (आईटी), एम. एल. मीणा (एमएम), अशोक कुमार (टीडब्ल्यू), एम. के. रावत (सिविल), टीएटूएमडी मुकेश बाल्दी सहित टाटा पावर के प्रतिनिधि मौजूद थे।