अध्यक्ष चुने जाने के बाद एक व्यक्ति दो पद के सवाल पर पठान ने कहा कि केंद्र सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं जिनके पास अन्य दायित्व भी हैं। उसी तरह केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय ने उन पर भरोसा जताते हुए दरगाह कमेटी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी दी है। उन्होंने कहा कि वे दरगाह कमेटी से टीए-डीए सहित अन्य मानदेय नहीं लेंगे। बैठक में कमेटी सदस्य मुनव्वर खान, सपात खान, आतिफ , रशीद, कासिम मलिक, शाहिद हुसैन रिज्वी, मिस्बाहुल इस्लाम, फारुक आज़म शामिल हुए।