
ajmer discom
अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम की जनसुनवाई में मौलासर के पास बांसी गांव के पूर्व सैनिक के परिजनों को राहत मिली। डिस्कॉम ने सैनिक की पत्नी को तुरंत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। चित्तौडग़ढ़ में कार्यरत रहे पूर्व डिस्कॉमकर्मी की विधवा को भी पेंशन व अन्य परिवादों में जल्द राहत देने के निर्देश दिए गए।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी ने मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताआें की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हाथी भाटा पावर हाऊस में जन सुनवाई की।
जनसुनवाई में मुख्यत: बिल, लाइन शिफ्ट करवाने, सतर्कता जांच, ऑडिट चार्ज,मीटर पेंशन सहित अन्य समस्याएं थी।
परिवादी राधा देवी के पत्नी किशनलाल जो अधीक्षण अभियंता चित्तौडग़ढ़ कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। उनकी वर्ष 2015 में मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृत कर्मचारी की पत्नी को पेंशन एवं अन्य परिलाभ के लिए निर्देश दिए गए।
मोहन कंवर पत्नी पूर्व सैनिक ओंकार सिंह निवासी बांसी मौलासर जिला नागौर की पूर्व में वर्ष 2008 में जमा कृषि पत्रावली के मांग पत्र की राशि समय पर जमा नहीं करवाने के कारण निरस्त कर दी गई थी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि नई कृषि पत्रावली संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय में आवेदन कर निगम द्वारा चलाई जा रही बूंद बूंद सिंचाई योजना के अन्तर्गत कनेक्शन ले सकते है। उसका घरेलू कनेक्शन भी जल्द दिया जाएगा।
परिवादी अनिल कुमार शर्मा के विद्युत बिल में ऑडिट द्वारा लगाई गई राशि रूपए 15 हजार के प्रकरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी टाटा पावर को पुन: जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान संभागीय मुख्य अभियंता एन.एस.निर्वाण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला,अधीक्षण अभियंता एम. एल.मीणा,गोपाल चतुर्वेदी,वी पी सिंह ,वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ.जितेन्द्र मकवाना,आंतरिक अंकेक्षक दीपक शर्मा भी उपस्थित थे। टाटा पावर के कार्मिक उपस्थित थे।
Published on:
11 Feb 2020 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
