
अवधिपार पेय पदार्थ की 300 बोतल मिली, सेम्पल के बाद नष्ट करवाई,अवधिपार पेय पदार्थ की 300 बोतल मिली, सेम्पल के बाद नष्ट करवाई
अजमेर (Ajmer). चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर एक रेस्टोरेंट (Restorent)व दुकान पर निरीक्षम के दौरान मिली अवधिपार पेय पदार्थ (कोल्ड ड्रिंक्स) की 300 बोतल को नष्ट करवाया। वहीं बस स्टैंड पर ही मिर्च एवं कचौरी का सेम्पल लिया। शहर में एकअन्य जगह इमरती (मिठाई)का सेम्पल जांच के लिए लिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Cmho) डॉ. के.के. सोनी के निर्देशन में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Sefty Officer)प्रेमचंद शर्मा, राजेश त्रिपाठी एवं अजय मोयल की टीम ने दोपहर रोडवेड बस स्टैंड पर रेस्टोरेंट व दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थ के सेम्पल प्राप्त किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट पर पेय पदार्थ की बोतलों की जांच की तो अवधिपार की मिली। जहां 300 बोतल के पेय पदार्थ को मौके पर ही नष्ट (खाली) करवाया। वहीं कचौरी एवं पास की एक अन्य दुकान से लाल मिर्च पाउडर का सेम्पल भरा। इसके बाद फव्वारा सर्किल के पास एक मिठाई की दुकान से इमरती (मिठाई) का सेम्पल प्राप्त किया। सेम्पल एवं कागजी कार्यवाही के बाद सेम्पल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
मोहर्रम के म²ेनजर कार्यवाही
मोहर्रम को म²ेनजर कार्रवाईचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोहर्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। सोमवार को इसी के तहत मिठाई, नमकीन, रेस्टोरेंट आदि में निरीक्षण किया गया।
Published on:
2 Sep 2019, 9:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.