
mdsu exam time table
अजमेर.
सेमेस्टर और सालाना परीक्षाओं को लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को राजभवन के आदेशों का इंतजार है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय टाइम टेबल जारी करेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों से ऑनलाइन फार्म भरवा चुका है। इनकी परीक्षाएं साल 2019 में होनी हैं। प्रशासन प्रतिवर्ष प्रथम वर्ष के नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी के पहले पखवाड़े में शुरू करता रहा है। इसके बाद फरवरी अंत या मार्च में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं प्रारंभ होती हैं। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के कामकाज पर रोक लगने से इस बार विश्वविद्यालय के समक्ष पेचीदा स्थिति हो गई है।
राजभवन को कराया अवगत
विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं, नॉन कॉलेजिएट और नियमित विद्यार्थियों की परीक्षा तिथियों, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के लिए पिछले दिनों परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुब्रतो दत्ता और अन्य अधिकारी राजभवन गए थे। राजभव की मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय सेमेस्टर और सालाना परीक्षाओं के टाइम टेबल अपलोड करेगा।
Published on:
22 Jan 2019, 6:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.