
forgery
रोडवेज बसों में वास्तवित चालक, परिचालकों की जगह चलने वाले नकली चालक और परिचालकों की अब खैर नहीं। रोडवेज प्रबन्धन एेसे फर्जी चालक और परिचालकों के खिलाफ सम्बन्धित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएगा।
रोडवेज के प्रबन्ध निदेशक राजेश यादव ने फर्जी चालक और परिचालकों पर कार्रवाई के आदेश दिए। यादव ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि कई चालक और परिचालक खुद की जगह उनके मित्र, परिजन को ड्यूटी पर भेज देते हैं। खुद कुछ और व्यवसाय करते हैं। एेसे चालकों, परिचालकों के खिलाफ रोडवेज निगम सख्ती करेगा। सभी फ्लाइंग को निर्देश दिए गए हैं कि बस की चैकिंग के दौरान यदि चालक, परिचालक फर्जी पाए गए तो उनके खिलाफ सम्बन्धित पुलिए थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। शीघ्र तफ्तीश पूरी करवाकर न्यायालय में चालान पेश किया जाए। साथ ही वास्तवित चालक, परिचालक के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए
Published on:
8 Aug 2016, 9:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.