11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली से पहले ही अपने घर की मासूम लक्ष्मी को फेंका रेलवे फाटक पर, खबर पढ़कर आपकी भी रूह कांप जाएंगी

सांवतसर रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर बालिका का भ्रूण पड़ा मिला। इसका धड़ श्वानों ने नोंच खया।

2 min read
Google source verification
female fetus found on railway track in bad condition

मदनगंज-किशनगढ़. सांवतसर रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर बालिका का भ्रूण पड़ा मिला। इसका धड़ श्वानों ने नोंच खया। इस पर राहगीरों की नजर पड़ गई। उनकी सूचना पर इसे मदनगंज थाना पुलिस ने यज्ञनारायण चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया। पुलिस भ्रूण फैंकने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी है।


सांवतसर रेलवे फाटक के पास दोपहर 2 बजे राहगीरों ने श्वनों को भ्रूण को नोंचते देखा। उन्होंने श्वानों को मौके से भगाया। जानकारी मिलने पर क्षेत्र के नेमीचंद जोशी भी मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को करीब पांच-छह महीने का कन्या भ्रूण मिला। इसे श्वान बुरी तरह नोंच कर खा चुके थे। पुलिस ने शेष हिस्से को चीरघर में रखवाया।

यह भी पढ़ें

गाय से टकराने पर कार चालक घायल


मागलियावास. बीती रात्रि मांगलियावास के ब्यावर रोड तथा राजगढ़ तिराहे पर दो सड़क हादसों में एक कार चालक तथा ट्रेलर चालक घायल हो गए। घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला सड़क हादसा मंगलवार रात 9 बजे मांगलियावास के ब्यावर रोड पर दौलतखेडा कट के पास हुआ। यहां एक कार ब्यावर से अजमेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने गाय आ जाने से कार गाड़ी से टकरा गई, जिससे कार चालक उदयपुर निवासी बुद्ध भाई घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भर्ती कराया दूसरा सड़क हादसा मंगलवार रात्रि सराधना के राजगढ़ चौराहे के पास हुआ। एक तेज गति का ट्रेलर अपने आगे चल रहे गैस की टंकियों से लदे ट्रक के पीछे जा घुसा, जिससे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही ट्रेलर चालक जख्मी हो गया। उसका स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

जिससे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही ट्रेलर चालक जख्मी हो गया। उसका स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।