7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तड़के लगी आग रात तक धधकती रही, प्लाइवुड फैक्ट्री जलकर खाक

गेगल के निकट चिताड़ों की ढाणी के पास अजमेर इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Supriya Rani

Apr 03, 2024

fire_in_gegal_ajmer_industries_factory.jpg

अजमेर. गेगल के निकट प्लाइवुड फैक्ट्री में मंगलवार तडके अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्ट्री में प्लाइवुड और पॉलिश केमिकल के कारण आग तेजी से फैल गई। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री का लोहे का शेड व दीवार धराशायी हो गई। इससे आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग को बुझाने में अजमेर, पुष्कर, सेंदरिया, किशनगढ़, हिन्दुस्तान जिंक, सिविल डिफेन्स की करीब 15 दमकलों के साथ अग्निशमन व सिविल डिफेन्स के जवान देर शाम तक जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था।

जानकारी अनुसार गेगल के निकट चिताड़ों की ढाणी स्थित अजमेर इंडस्ट्रीज एल.एल.पी (प्लाइवुड फैक्ट्री) में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे आग लग गई। देखते-देखते आग तेजी से भड़क गई। सूचना पर किशनगढ़ नगर परिषद की दमकल पहुंची लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर अजमेर के आजाद पार्क, सेंदरिया, पुष्कर नगर पालिका, कायड़ स्थित हिन्दुस्तान जिंक, सिविल डिफेन्स के करीब एक दर्जन से ज्यादा अग्निशमन वाहन घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। फैक्ट्री संचालक अजमेर के नया बाजार के व्यापारी प्रेम कुमार अग्रवाल, थानाधिकारी भवानीसिंह, सहायक अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर घटनास्थल पहुंचे। दमकलों ने आसपास के कुएं व नलकूप से पानी भरकर आग बुझाने का काम किया। देर शाम तक मलबे में तब्दील फैक्ट्री में प्लाइवुड सुलगती रही।

अजमेर के सहायक अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। फैक्ट्री में आग विकराल थी। आग बुझाने में करीब 15 दमकल के अलावा जेसीबी व हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस जिले में 5 अप्रैल से 48 घंटे नहीं होगी जलापूर्ति