21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के पांच व भाजपा के दो उपाध्यक्ष चुने,राजलदेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी

शहरी निकाय चुनाव : चुनाव परिणाम घोषित होने पर निकाले विजयी जुलूस,विजेताओं का साफा बंधन व माल्यार्पण कर स्वागत

4 min read
Google source verification
कांग्रेस के पांच व भाजपा के दो उपाध्यक्ष चुने,राजलदेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी

कांग्रेस के पांच व भाजपा के दो उपाध्यक्ष चुने,राजलदेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी

अजमेर/चूरू. शहरी निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस ने आठ निकायों में से पांच पर अपने पालिका उपाध्यक्ष बनाए हैं। ऐसे में भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। जिले में बीदासर, रतनगढ़, सरदारशहर, तारानगर और सुजानगढ़ में कांग्रेस ने आसानी से अपना पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित कराया, वहीं राजलदेसर में निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के समर्थन से पालिका उपाध्यक्ष पद हासिल किया। इसी प्रकार रतननगर और छापर में भाजपा का पालिका उपाध्यक्ष चुना गया।

बीदासर : पासा पलटा : कांग्रेस के छींपा उपाध्यक्ष बने

नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के मेराजउल हसन छीपा चुने गए। छीपा ने भाजपा के ललित माली को एक मत से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी श्योराम वर्मा के अनुसार उपाध्यक्ष के चुनाव में 35 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें कांग्रेस के छीपा को 18 तथा भाजपा के ललित माली को 17 मत मिले। उल्लेखनीय है कि रविवार को हुए पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के सीताराम भौभरिया पालिकाध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एक रात में ही पासा पलट गया।
छीपा का कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, सुजानगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष सविता राठी, निर्वतमान पालिका अध्यक्ष खालिद बल्खी, पार्षद बेगराज नाई, गोपाल गुर्जर, जवांहर सिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। समर्थक खुशी से झूम उठे। विजयी जुलूस गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्गों से निकाला गया। वहीं भाजपा ने भी पालिका अध्यक्ष सीताराम भोभरिया का विजयी जुलूस निकाला।

छापर : भाजपा के सीताराम निर्वाचित

भाजपा प्रत्याशी सीताराम प्रजापत ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। सीताराम ने कांग्रेस के बाबू खां को तीन मतों से हराया। रिटर्निंग अधिकारी पंकज गढ़वाल ने बताया कि कांग्रेस के बाबू खां व भाजपा से सीताराम ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा प्रत्याशी को 14 व कांग्रेस के बाबू खां को 11 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के काबिज होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मनोज शर्मा, फ तेहचंद सुथार, मनोज प्रजापत, श्रीभगवान प्रजापत, गोपल मांण्डण, अशोक प्रजापत, श्याम प्रजापत ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सीताराम का स्वागत किया गया।

रतनगढ़ : कांग्रेस के शाहरुख खान बने उपाध्यक्ष

नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के शाहरुख खान को 31 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी रामावतार कुमावत ने बताया कि कांग्रेस से खान,भाजपा से लालचन्द प्रजापत व निर्दलीय नन्दकिशोर भार्गव ने नामांकन दाखिल किया था। कुल 45 पालिका सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा के लालचन्द को 10 व निर्दलीय नन्दकिशोर भार्गव को 4 मत मिले। इस प्रकार खान 21 मतों से विजयी घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष को गाजेबाजे के साथ विजयी जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया, पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत, अलियास खां, शशि कुमार गौड़, जगदीश प्रसाद माली, कांग्रेस नेता हेमन्त सारस्वत, राजेन्द्र बबेरवाल, निरंजन ताम्रायत, दिनेश कुमावत, राजेश गहलोत, इरशाद मण्डेलिया सहित नवनिर्वाचित पार्षदों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरदारशहर : कांग्रेस के चायल निर्विरोध उपाध्यक्ष बने

नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अब्दुल रसीद चायल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल ही नहीं किया गया था। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी रीना छिंपा ने चायल को विजयी घोषित किया। गांधी चौक से कांग्रेस की ओर से विजय जुलूस निकाला गया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद चायल, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा जुलूस के दौरान लोगों का अभिवादन किया। जुलूस विधायक भंवरलाल शर्मा के आवास पहुंचा।

मूंधड़ा गली के पास शिव मार्केट के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पुनमचन्द पारीक, बशीर खोखर, मदनसिंह निर्वाण, नूरमोह मद, मान खां चायल, शेरमोह मद बिसायती, रामलाल मिश्र, लालबहादुर सेवदा, विकास सोनी, बुद्धाराम प्रजापत, मंगलचन्द दूगड़, जितेन्द्रसिंह हाडा, जुगलसिंह, मुन्नालाल बाल्मिकी, नरेन्द्र नाई सहित बड़ी सं या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजलदेसर : निर्दलीय चन्द्रप्रकाश ने मारी बाजी

नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीयों का बोलबाला रहा। भाजपा से शीतलप्रकाश, निर्दलीय हेमलता व निर्दलीय चन्द्रप्रकाश ने नामांकन दाखिल किए थे। बाद में भाजपा के शीतलप्रकाश ने निर्दलीय हेमलता के समर्थन में नाम वापस ले लिया। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद चन्द्रप्रकाश व भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद हेमलता के बीच मुकाबला हुआ ।

चुनाव में कुल निर्वाचित 35 पार्षदों ने मतदान किया। कांग्रेस समर्थित चन्द्रप्रकाश को 19 व भाजपा समर्थित हेमलता को 16 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद की 3 मतों से हुई जीत हुई। कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश को रथ में बैठाकर जुलूस निकाला।

तारानगर : कांग्रेस की संतोष उपाध्यक्ष चुनी

तारा नगर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की संतोष देवी स्वामी 11 मतों से निर्वाचित हुई है। निर्वाचन अधिकारी मोनिका जाखड़ ने बताया कि कुल 35 वोटों में से कांग्रेस प्रत्याशी को 23 व भाजपा के कृष्ण सहारण को 12 मत मिले। जाखड़ ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को पद की शपथ दिलवाकर उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा। इस मौके पर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, प्रधान संजय कस्वा, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रियंका, अमित बुडानिया, जसवंत स्वामी आदि मौजूद रहे।

सुजानगढ़ : अमित मारोठिया बने उपसभापति

नगर परिषद के उपसभापति पद पर अमित मारोठिया 20 मतों के अन्तर से विजयी रहे। उन्होंने दीनदयाल पारीक को पराजित किया। रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र चौधरी के अनुसार कुल 60 मतों में से अमित को 40 व दीनदयाल को 20 मत मिले। चौधरी ने प्रमाण पत्र सौंपकर गोपनीयता का शपथ दिलाई। अमित के समर्थन ने कांग्रेस ने नारेबाजी की। विजयी जुलूस निकाला।

रतननगर : भाजपा के असगर खान उपाध्यक्ष चुने

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी को 13 तथा कांग्रेस के सुभाषचंद्र सैनी को 7 मत मिले। इस प्रकार भाजपा से खान को 6 मतों से विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अभिषेक खन्ना ने नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर व उपाध्यक्ष असगर खान के समर्थन में भाजपा समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, ताराचन्द भाम्बू, बसंत शर्मा, महेश सैनी, गोविंदप्रसाद शर्मा, राजेश सहल, असगर भगत, भाजयुमो अध्यक्ष नवनीत शर्मा आदि जुलूस में शामिल रहे।

तारानगर : कांग्रेस का बोर्ड बनने विजयी जुलूस

नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार शाम विजयी जुलूस निकाला गया। जगह-जगह पर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रियंका, उपाध्यक्ष संतोष देवी स्वामी व नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

गढ़ चौक के धन्यवाद सभा में विधायक बुडानिया ने कहा कि तारानगर शहर में विकास की गंगा बहाकर लोगों का ऋ ण चुकाएंगे। जुलूस में अमित बुडानिया, प्रधान संजय कस्वा, जसवंत स्वामी, याकूब तेली, हरिसिंह बेनीवाल, जयचंद शर्मा, मुंशी खां तेली, पुष्करदत इंदौरिया, धर्मवीर राठौड़, कृष्ण सहारण, सुरेन्द्र सहारण सहित कई क कार्यकर्ता मौजूद रहे।