
राजस्थान के इस शहर के नारी निकेतन से भागी पांच महिलाएं, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प
अजमेर.
शहर के लोहागल रोड स्थित नारी निकेतन में आश्रय कर रही पांच महिलाएं मंगलवार शाम दीवार फांद कर भाग गई। भागने से पहले महिलाओंं ने हंगामा किया था। महिलाओं के भाग जाने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी भी कराई, लेकिन भागी महिलाओं का कहीं पता नहीं चला।
पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले मुम्बई से 14 महिलाओं रेस्क्यू कर अजमेर लाया गया था। इनमें कुछ महिलाएं राजस्थान के टोंक जिले की भी रहने वाली है, लेकिन ये महिलाएं लम्बे समय से मुम्बई में किसी के दबाव में शोषण की जिन्दगी जी रही थी। सूचना मिलने पर मुम्बई पुलिस ने इन महिलाओं को वहां से मुक्त करा लिया था। तब 14 महिलाओं को यहां अजमेर लाकर नारी निकेतन में आश्रय दिया गया था। लेकिन महिलाएं यहां रहना नहीं चाहती थी। इसलिए वे कुछ दिन से हंगामा कर रही थी। मंगलवार को महिलाओं ने बड़ा हंगामा किया और तोडफ़ोड़ भी की। इसके बाद 5 महिलाएं दीवार फांद कर भाग गई। नारी निकेतन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका व क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने मौका मुआयना किया और महिलाओं की तलाश शुरू की। इधर अचानक पांच महिलाओं के भाग जाने की घटना से नारी निकेतन की सुरक्षा व व्यवस्था की पोल भी खुलकर सामने आ गई है।
Published on:
23 Apr 2019 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
