29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : विदेशी पर्यटक करेगा पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी तैयार
Play video

video : विदेशी पर्यटक करेगा पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी तैयार

16 साल पूर्व भी पुष्कर में एंटोनियो ने किया था एक प्रयास एक बार पुनः मेला मैदान में खिलाड़ियों के साथ बैठक करके प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने का प्रयास शुरू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 4 Feb 2019, 12:33 PM IST



पुष्कर के रेतीले धोरों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी तैयार होंगे। स्पेन के एंटोनियो नामक विदेशी पर्यटक ने इसका बीड़ा उठाया है। करीब 16 साल पूर्व पुष्कर के मेला मैदान में आसपास के स्थानीय 32 युवकों को फुटबॉल के खिलाड़ी बनाने का सपना देखने वाले एंटोनियो का एक बार फिर पुष्कर में फुटबॉल के युवा खिलाड़ी ढूंढने का प्रयास शुरू हो गया है । पत्रिका टी वी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बताया कि करीब 16 पूर्व वह भारत आया था तथा पुष्कर में मेला मैदान में यहां के स्थानीय युवकों को फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने का प्रयास किया गया था इसी दौरान उसने हरिद्वार में भी एक जमीन खरीदी थी लेकिन वहां के प्रशासन ने तोड़फोड़ कर दी अनुमति नहीं दी परेशान होकर एंटोनियो प्रोजेक्ट बंद करके चला गया था । 16 साल बाद एक बार फिर एंटोनियो आज रविवार को पुष्कर आया तथा उन्होंने खिलाड़ियों से संपर्क किया।

 

पत्रिका टी वी से बातचीत में बताया कि पुष्कर में पुष्कर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने का प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है अभी बोलोविया में प्रोजेक्ट चल रहा है इसके तहत फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं योजना के तहत फुटबॉल खिलाड़ियों को एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा तथा फुटबॉल खेलने की सारी सुविधाएं दी जाएगी रविवार को आयोजित बैठक के दौरान उसका इस प्रोजेक्ट में शामिल रोजाज नामक एक विदेशी पर्यटक भी साथ था अपने पुराने फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ मिलकर एंटोनियो बहुत खुश नजर आया उसका सपना है कि पुष्कर के रेतीले धोरों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं बजट को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में इंटरव्यू में कहा कि है सब कुछ खिलाड़ियों की रूचि पर निर्भर करता है कि वह इस फुटबॉल को खेलने में कितनी रुचि दिखाई जाए उसी आधार पर हम को सुविधाएं दी जाएगी। समाचार के साथ एवं स्थानीय खिलाड़ी हिम्मत सिंह राजपूत की बात