20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

अंबे माता मंदिर की स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन…देखें वीडियो

जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को बजरंग चौराहा स्थित जय अम्बे माता मंदिर का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। शाम को भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने अम्बे माता के दर्शन-पूजन कर राज्य में खुशहाली की प्रार्थना की। जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट के

Google source verification

अजमेर

image

Jai Makhija

Oct 04, 2023

अम्बे माता मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
-भजन संध्या सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन

अजमेर. जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को बजरंग चौराहा स्थित जय अम्बे माता मंदिर का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। शाम को भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने अम्बे माता के दर्शन-पूजन कर राज्य में खुशहाली की प्रार्थना की। जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन, सचिव संदीप गौड़ व कर्ण सिंह ने उन्हें माता की तस्वीर व तलवार भेंट की।
धर्मस्थलों का हो रहा विकास

राठौड़ ने कहा कि अम्बे माता मंदिर के विकास में सब सहयोग देंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सभी समाजों के धार्मिक स्थलों के लिए कार्य किया है। पुष्कर ब्रह्मा मंदिर व सरोवर, जयपुर गोविंद देवजी मंदिर और खाटू श्यामजी मंदिर काॅरिडोर व नारेली जैन मंदिर में विकास कार्य जारी हैं। इस दौरान सलावत खां, शैलेंद्र अग्रवाल, नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, भंवर सिंह राठौड़, विश्राम चौधरी मौजूद रहे।