अजमेर. रोजगार से जोडऩे के नाम पर प्रशिक्षण और रुपए ऐंठने को लेकर महिलाओं ने रामगंज थाने में शिकायत दी है। महिलाओं ने सोसायटी द्वारा हड़पी गई रकम वापस लौटाने की मांग की है।
Read More: video : यहां कड़कनाथ मुर्गा बना है आकर्षण का केन्द्र, जानिए क्या है खासियत
महिला भारत अभियान के तहत एक ट्रस्ट ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए अभियान चलाया। इसके तहत महिलाओं को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। अजमेर में 80 महिलाओं ने विभिन्न बैच में दोनों प्रशिक्षण लिए। ट्रस्ट ने महिलाओं से प्रशिक्षण की एवज में फीस भी ली। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को सिलाई मशीन और ब्यूटी पार्लर किट देना सुनिश्चित किया गया।
Read More: GRP: निबटे पत्थर बाजों से, ढूंढा ट्रेन से लूट का सामान
ना किट मिला ना मशीन
ज्योति सोनी ने बताया कि 80 से ज्यादा महिलाओं ने तीन से छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया। लेकिन ट्रस्ट ने उन्हें ब्यूटी पार्लर किट ना सिलाई मशीन मिली। उन्होंने एवं कई महिलाओं ने रकम के लिए संस्था के पदाधिकारियों को जयपुर फोन किए पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
Read More: पुष्कर का आयुर्वेद औषधालय चल रहा दो अदद महिला नर्स के भरोसे
दो महिलाओं ने किया प्रोत्साहित
ज्योति ने बताया कि सुभाष नगर निवासी रेणु और गुलाबबाड़ी निवासी रजनी ने महिलाओं को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद सिलाई मशीन और ब्यूटी पार्लर किट देने के लिए भी कहा। लेकिन महिलाओं को सामान नहीं मिला।
महिलाओं ने प्रशिक्षण और रकम वसूली से जुड़ा परिवाद दिया है। इसकी जांच की जा रही है। गोमाराम, थाना प्रभारी रामगंज
Read More: Loot: पहले पिलाया महिला को पानी, फिर किया ये शर्मनाक काम
ऑनलाइन दर्ज कराएं साइबर और महिला-बाल अपराध शिकायत
साइबर क्राइम सहित महिला और बाल अपराध से जुड़ी शिकायतें अब ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है।
प्रदेश में साइबर क्राइम सहित महिला और बाल अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सभी जिलों में अपराध रोकथाम के प्रयास जारी हैं। इसके बावजूद कई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हो पाते हैं। पुलिस के साइबर और महिला-बाल अपराध की शिकायतें दर्ज करने में असहयोग की शिकायतें भी सरकार और महिला आयोग-बाल संरक्षण आयोग एवं अदालतों तक पहुंची हैं। लिहाजा पुलिस मुख्यालय ने शिकायतें दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया है।